Mumbai Indians Women vs Delhi Capitals Women: आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर सजीवन सजना ने मुंबई इंडियंस को दिलाई जीत

MI vs DC Live Score, WPL 2024: सजीवन सजना ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा और मुंबई इंडियंस ने एक रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हराकर जीत के साथ वीमेंस प्रीमियर लीग के अपने अभियान की शुरुआत की है.

Advertisement
Read Time: 2 mins
M

MI vs DC Score, WPL 2024: सजीवन सजना ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा और मुंबई इंडियंस ने एक रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हराकर जीत के साथ वीमेंस प्रीमियर लीग के अपने अभियान की शुरुआत की है. मुंबई इंडियंस को आखिरी गेंद पर जीत के लिए 5 रन चाहिए थे. सजीवन सजना ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा और टीम की जीत सुनिश्चित की. दिल्ली कैपिटल्स से मिले 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को आखिरी दो गेंदों पर जीत के लिए पांच रन चाहिए थे. लेकिन अर्द्धशतक लगाकर खेल रही हरमनप्रीत कौर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में आउट हुई. हालांकि, उनकी टीम मैच अपने नाम करने में सफल रही. (Scorecard)

बता दें, दिल्ली कैपिटल्स ने वीमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे चरण के शुरूआती मैच में एलीस कैप्से की 75 रनों की पारी के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 171 रन बनाए थे. दिल्ली कैपिटल्स के लिए कैप्से के अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने 42 और कप्तान मेग लैनिंग ने 31 रन का योगदान दिया. इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने यास्तिका भाटिया की 57 और हरमनप्रीत कौर की 55 रनों की पारी के दम पर मैच अपने नाम किया.

Hera are the Updates on WPL 2024 Mumbai Indians vs Delhi Capitals:



Featured Video Of The Day
Hokato Sema Story: जंग के मैदान से लेकर पैरालंपिक कांस्य पदक तक, होकातो सेमा के संघर्ष की कहानी
Topics mentioned in this article