ऋषभ पंत ने धोनी के साथ मनाया क्रिसमस, पार्टी की तस्वीरों ने मचाया इंटरनेट पर धूम

Rishabh Pant MS Dhoni: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऋषभ पंत  (Rishabh Pant) ने अपनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग से दिल जीत लिया.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
ऋषभ पंत ने धोनी के साथ मनाया क्रिसमस

Rishabh Pant MS Dhoni: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऋषभ पंत  (Rishabh Pant) ने अपनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग से दिल जीत लिया. वहीं, टेस्ट सीरीज के बाद पंत अपने गुरू धोनी के साथ नजर आए. दरअसल, सोशल मीडिया पर क्रिसमस के मौके पर पंत ने पार्टी की तस्वीर शेयर की है जिसमें वो धोनी (MS Dhoni- Sakshi Dhoni) और उनके परिवार के साथ पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं. पंत के अलावा धोनी की वाइफ साक्षी ने भी इंस्टाग्राम पर पार्टी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जो खूब वायरल हो रही है. फैन्स पंत और धोनी को एक साथ देखकर गदगद हैं और तस्वीर पर लगातार रिएक्ट कर रहे हैं. 

भले ही छोटे फॉर्मेट में पंत का करिश्मा नजर नहीं आ रहा है लेकिन टेस्ट क्रिकेट में भारतीय विकेटकीपर ने अपनी बल्लेबाजी औऱ विकेटकीपिंग से दिल जरूर जीत लिया है. बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारत की पहली पारी के दौरान पंत ने 93 रन की अहम पारी खेली थी. उनकी पारी के दम पर ही भारतीय टीम पहली पारी में 314 रन बना पाई थी. पंत द्वारा पहली पारी में बनाए गए 93 रन ने मैच में बड़ा उलटफेर किया था. 

Advertisement

यही कारण था कि मुश्किल पिच पर भारत को दूसरे टेस्ट मैच में किसी तरह से जीत मिली थी. हालांकि अश्विन और अय्यर ने भारत की दूसरी पारी में अहम योगदान देकर टीम को जीत दिलाई थी लेकिन पहली पारी में पंत द्वारा बनाए गए 93 रन ने ही भारत के लिए टेस्ट मैच में जीत दिलाने की नींव रखी थी. 

अब भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ सीरीज खेलनी है. श्रीलंका के खिलाफ भारत 3 टी-20 और 3 वनडे मैच खेलेगी. ऐसे में यह देखना होगा कि इस सीरीज में पंत को मौका मिलता है या नहीं, वैसे, ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में दोहरा शतक जमाकर यकीनन पंत का टी-20 और वनडे में चुने जाने को लेकर संशय पैदा कर दी है. 

Advertisement

ये भी पढ़े- 

शाहिद अफरीदी को बनाया गया पाकिस्तान क्रिकेट का चीफ सेलेक्टर, दानिश कनेरिया ने ऐसे उड़ाया मजाक

शादी के तुरंत बाद अपनी वाइफ को लेकर पाकिस्तानी क्रिकेटर हारिस रऊफ को देनी पड़ी सफाई, ट्वीट कर किया यह खुलासा

स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | मस्जिद 'तोड़ने' की बात पर Sangeet Som का होश उड़ाने वाला जवाब! Syed Suhail
Topics mentioned in this article