86 दिन बाद बल्ला लेकर बैटिंग करने मैदान में पहुंचते ही कोहली ने सबसे पहले धोनी को लगाया गले से, Video

MS Dhoni Virat Kohli viral video: 86 दिन के बाद कोहली (Kohli) मैदान पर उतरे थे. मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Virat Kohi with Dhoni Pics viral: कोहली और धोनी की तस्वीर वायरल

MS Dhoni Virat Kohli viral video: आईपीएल 2024 (IPL 2024)  के पहले मैच में सीएसके ने आरसीबी  (CSK vs RCB) को 6 विकेट से हरा दिया. बता दें कि इस मैच मे 86 दिन के बाद कोहली (Kohli) मैदान पर उतरे थे. मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. ऐसे में जब कोहली और फाफ ने आरसीबी के लिए ओपनिंग बल्लेबाज की भूमिका निभाई. बता दें कि जब कोहली बल्लेबाजी करने आए तो सबसे पहले धोनी के पास गए और उन्हें गले लगाया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. फैन्स धोनी और कोहली (Dhoni or kohli)  के इस वीडियो को देखकर लगातार रिएक्ट कर रहे हैं. बता दें कि हाल ही में कोहली दूसरी बार पिता बने हैं.  वहीं, जब मैच खत्म हुआ तो भी कोहली माही से बड़े ही प्यार भरे अंदाज से मिलते हुए नजर आए. सोशल मीडिया पर फैन्स धोनी और कोहली को एक साथ देखकर गदगद हैं. 

मैच में कोहली ने 21 रन की पारी खेली. हालांकि विराट बड़ा स्कोर नहीं बना पाए लेकिन उनकी बल्लेबाजी देखने लायक थी. विराट ने अपनी 21 रन की पारी में 20 गेंद का सामना किया. विराट ने अपनी पारी के दौरान एक छक्का भी लगाया था. अपनी 20 रन की पारी के दौरान कोहली ने टी-20 क्रिकेट में 12 हजार रन भी पूरा करने में सफल रहे. टी-20 क्रिकेट में 12 हजार रन बनाने वाले विराट भारत के पहले बल्लेबाज भी बने. 

Advertisement

बता दें कि मैच में आरसीबी ने पहले खेलते हुए 173 रन बनाए थे जिसके बाद सीएसके ने 4 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. आरसीबी की ओर से अनुज रावत ने 25 गेंद पर 48 रन की पारी खेली तो वहीं दिनेश कार्तिक ने 38 रन बनाए थे. वहीं, सीएसके की ओर से रचिन रवींद्र ने 37, रहाणे ने 27, शिवम दुबे ने 34 नाबाद पारी, और जडेजा ने 25 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी. 

यह भी पढ़ें: IPL 2024 के पहले ही मुकाबले में किंग कोहली ने बनाया महारिकॉर्ड, विश्व क्रिकेट में मचा दी खलबली

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: ट्रंप बोल रहे थे ईरान ने दागी मिसाइल | Bharat Ki Baat Batata Hoon