IPL Auction: आईपीएल इतिहास में कौन सा खिलाड़ी कब रहा सबसे महंगा? नहीं पता तो यहां पढ़ें

Most Expensive Players In Every IPL Auction: आईपीएल 2025 की नीलामी से पूर्व यहां एक नजर में पढ़ें आईपीएल इतिहास में कौन सा खिलाड़ी कब रहा सबसे महंगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
MS Dhoni

Most Expensive Players In Every IPL Auction: एक बार फिर से आईपीएल को लेकर फैंस के बीच दिलचस्पी बढ़ने लगी है. आगामी सीजन के लिए आज (24 नवंबर 2024) जेद्दा में खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया पूरी होगी. हर किसी की नजर उस क्रिकेटर पर टिकी हुई है जो इस साल का सबसे महंगा खिलाड़ी बन सकता है. ऐसा नहीं है कि पहली बार देश की इस प्रतिष्ठित लीग में खिलाड़ियों के ऊपर जमकर धनवर्षा होने जा रही है. इस नीलामी प्रक्रिया से पहले भी यहां जमकर खिलाड़ियों के ऊपर पैसों की बारिश हुई है. अगर बात करें आईपीएल इतिहास के उन सभी जांबाजों के बारे में जो एक सीजन में सबसे महंगे खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड अपने नाम रखते हैं, तो उनके नाम कुछ इस प्रकार हैं- 

आईपीएल के सभी नीलामी में सबसे महंगे रहने वाले खिलाड़ी 

2008 - एमएस धोनी (भारत) - चेन्नई सुपर किंग्स - 1.5 मिलयन डॉलर 
2009 - एंड्रयू फ्लिंटॉफ (इंग्लैंड) - चेन्नई सुपर किंग्स - 1.55 मिलयन डॉलर
2009 - केविन पीटरसन (इंग्लैंड) - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 1.55 मिलयन डॉलर
2010 - शेन बांड (न्यूजीलैंड) - कोलकाता नाईट राइडर्स - 7 लाख 50 हजार डॉलर 
2010 - कीरोन पोलार्ड (वेस्टइंडीज) - मुंबई इंडियंस - 7 लाख 50 हजार डॉलर 
2011 - गौतम गंभीर (भारत) - कोलकाता नाईट राइडर्स -  2.4 मिलयन डॉलर
2012 - रवींद्र जडेजा (भारत) - चेन्नई सुपर किंग्स - 2 मिलयन डॉलर
2013 - ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) - मुंबई इंडियंस - 1 मिलयन डॉलर
2014 - युवराज सिंह (भारत) - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 14 करोड़ 
2015 - युवराज सिंह (भारत) - दिल्ली कैपिटल्स - 16 करोड़ 
2016 - शेन वॉटसन (ऑस्ट्रेलिया) - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 9.5 करोड़ 
2017 - बेन स्टोक्स (इंग्लैंड) - राइजिंग पुणे सुपरजाइंट - 14.5 करोड़ 
2018 - बेन स्टोक्स (इंग्लैंड) - राजस्थान रॉयल्स - 12.5 करोड़ 
2019 - जयदेव उनादकट (भारत) - राजस्थान रॉयल्स - 8.4 करोड़ 
2019 - वरुण चक्रवर्ती (भारत) - पंजाब किंग्स - 8.4 करोड़ 
2020 - पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) - कोलकाता नाईट राइडर्स - 15.5 करोड़ 
2021 - क्रिस मॉरिस (दक्षिण अफ्रीका) - राजस्थान रॉयल्स - 16.25 करोड़ 
2022 - ईशान किशन (भारत) - मुंबई इंडियंस - 15.25 करोड़ 
2023 - सैम कुर्रन (इंग्लैंड) - पंजाब किंग्स - 18.5 करोड़ 
2024 - मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) - कोलकाता नाईट राइडर्स - 24.75 करोड़ 

577 खिलाड़ियों के किस्मत पर आज होगा फैसला 

आईपीएल 2025 की नीलामी के लिए बीसीसीआई ने कुल 577 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है. जिसमें 367 भारतीय और 210 विदेशी खिलाड़ी हैं. इसके अलावा एसोसिएट देशों की तरफ से चार खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. 

यह भी पढ़ें- पर्थ का किंग कौन? यशस्वी जायसवाल, सुनील गावस्कर, सचिन और विराट का रिकॉर्ड तोड़ बन गए नंबर-1


 

Featured Video Of The Day
Bihar Elections: IIT-Delhi और IIM-Kolkata से पढ़ा है ये उम्मीदवार, देखिए शशांत शेखर से खास बातचीत
Topics mentioned in this article