Video of MS Dhoni-Deepak Chahar: दीपक चाहर ने अपने गुरु धोनी से मुलाकात की है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. फैन्स दोनों को एक साथ देखकर काफी खुश हैं.आईपीएल में सीएसके लिए खेल चुके चाहर जब धोनी से मिले तो उनके पैर छूए, जिसका वीडियो सामने आया है. दरअसल, हाल ही के एक नेट सेशन के वीडियो में, दीपक चाहर, जो CSK छोड़ने के बाद अभी मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं, बात करने के लिए अपने पुराने कप्तान MS धोनी के पास गए. हालांकि, धोनी ने मजाक में कैमरे की मौजूदगी का जिक्र किया और चाहर को कैमरामैन साथ लाने के लिए डांटा. धोनी ने कहा, “तुम आया, साथ में कैमरा लेके आया… भगाओ इसको.” फिर चाहर ने मजाक में कैमरामैन को जाने को कहा और कहा, “अरे यार भैया, जाओ आप.”धोनी ने मुस्कुराते हुए कहा: “हां, वरना हम बात नहीं कर पाएंगे.” दीपक चाहर और धोनी के बीच हुई इस मजेदार बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
क्या मुंबई के खिलाफ खेलेंगे धोनी ?
रिपोर्ट के अनुसार, CSK मैनेजमेंट ने धोनी की वापसी का फैसला माही पर छोड़ दिया है. इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि धोनी ने अभी तक यह नहीं बताया है कि वह मुंबई इंडिंस के खिलाफ खेलने के लिए तैयार हैं या नहीं. सूत्र ने आगे कहा कि खेलना है या नहीं, यह फैसला पूरी तरह से धोनी का होगा, हो सकता है कि वह अपनी वापसी टाल दें और चेन्नई में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेलें.
इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने आगे बताया, “सीएसके मैनेजमेंट धोनी के बताने का इंतजार कर रहा है कि वह आखिर कब खेलने के लिए पूरी तरह तैयार होंगे, यह फ़ैसला पूरी तरह से और सिर्फ धोनी का है. अगर उन्हें लगता है कि वह मुंबई में खेल सकते हैं, या फिर 26 तारीख़ को चेन्नई में गुजरात टाइटन्स के ख़िलाफ़ खेल सकते हैं, तो यह फैसला उन्हीं का होगा. हालांकि मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में उन्होंने नेट्स पर विकेटकीपिंग और बल्लेबाज़ी की थी, लेकिन उन्होंने अभी तक सीएसके मैनेजमेंट को यह नहीं बताया है कि वह आख़िर कब मैदान पर उतरेंगे. ”














