सिराज की 'सुपर मिस्टेक' बहुत महंगी पड़ी गुजरात को, क्या हाथ से फिसल गया प्लेऑफ का टिकट?

सिराज की तरफ से भारी चूक पारी के सातवें ओवर में देखने को मिली. होल्डर गेंदबाजी कर रहे थे. ओवर की पांचवीं गेंद पर ऐलन ने पुल शॉट लगाने का प्रयास किया. जहां गेंद हवा में उछल गई. यहां सिराज के पास कैच लपकने का मौका था. मगर उन्होंने छोड़ दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Mohammed Siraj

आईपीएल 2026 (IPL 2026) का एक बेहद ही रोमांचक मुकाबला बीते शनिवार (16 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस (KKR vs GT) के बीच कोलकाता में खेला गया. जहां गुजरात की टीम को 29 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा. मैच के दौरान मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) की तरफ से एक भारी चूक देखने को मिली. अगर वह यह गलती नहीं करते तो शायद यह मुकाबला जीटी की टीम अपने नाम कर ली होती. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर सिराज से ऐसी क्या चूक हो गई? तो उसका जवाब भी हम लेकर आए हैं. 

पारी के सातवें ओवर में सिराज से हुई भारी चूक

सिराज की तरफ से यह भारी चूक पारी के सातवें ओवर में देखने को मिली. जेसन होल्डर गेंदबाजी कर रहे थे. ओवर की पांचवीं गेंद उन्होंने इनफॉर्म बल्लेबाज फिन ऐलन के सामने 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से शॉर्ट बॉल डाली थी. जहां उन्होंने पुल शॉट लगाने का प्रयास किया. यहां वह नाकामयाब रहे और गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से से टकराकर सीधे सिराज की तरफ उछल गई. हर किसी को लग रहा था कि सिराज यह कैच आसानी से लपक लेंगे. मगर गेंद उनके हाथ से फिसल गई. 

जीवनदान का ऐलन ने खूब उठाया फायदा

सिराज की तरफ से मिले इस जीवनदान के बाद ऐलन और विध्वंसक नजर आए. उन्होंने देखते ही देखते महज 35 गेंदों में 265.71 की स्ट्राइक रेट से 93 रन ठोक डाले. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से चार चौके और 10 बेहतरीन छक्के देखने को मिले. 

जीवनदान मिलने के बाद 59 रन जोड़ने में कामयाब रहे ऐलन 

सिराज ने जब ऐलन का कैच टपकाया था. उस दौरान वह 34 रन बनाकर खेल रहे थे. फिर जीवनदान मिलने के बाद वह 59 रन और जोड़ने में कामयाब रहे. परिणाम यह रहा कि टीम 20 ओवरों में 247/2 रन बनाने में कामयाब रही और लक्ष्य का पीछा करते हुए विपक्षी टीम इस स्कोर को हासिल नहीं कर पाई. नतीजन टीम को 29 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा.

Advertisement

क्या हाथ से फिसल गया प्लेऑफ का टिकट?

सिराज की यह गलती जीटी को काफी भारी पड़ सकती है. क्योंकि प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कई टीमों के बीच संघर्ष चल रही है. जीटी ने खबर लिखे जाने तक टूर्नामेंट में कुल 13 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उन्हें आठ मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि पांच मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है. टीम के खाते में 16 अंक (+0.400) हैं. टूर्नामेंट में टीम का अभी एक मैच और शेष है. गिल एंड कंपनी चाहेगी कि वह इस मैच को जीतकर प्लेऑफ का टिकट पक्का करे. 

यह भी पढ़ें- World Record: साई सुदर्शन का धमाका, T20 में जो नहीं कर पाए दुनिया के दिग्गज क्रिकेटर, वही कारनामा करके सबको चौंकाया

Advertisement
Featured Video Of The Day
IPL Ticket Scam: IPL टिकटों की कालाबाजारी का खुलासा! ₹80,000 में बिके पास, DDCA के CEO से पूछताछ
Topics mentioned in this article