W,W,W: मोहम्मद शमी की तूफानी गेंदबाजी, हैट्रिक लेकर सबको चौंकाया, टीम की जीत के बने हीरो

भारतीय टीम में वापसी के लिए प्रयासरत दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने बंगाल टी20 लीग 2026 में हैट्रिक लेते हुए हर किसी को अपना दीवाना बना दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मोहम्मद शमी ने लिया हैट्रिक

मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने कमाल कर दिया है. आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कहर बरपाती गेंदबाजी करने के बाद अब वह बंगाल टी20 लीग 2026 (Bengal T20 League 2026) में चमक बिखेर रहे हैं. टूर्नामेंट का एक मुकाबला बीते कल (छह मई 2026) श्राची राढ़ बंगाल और सर्वोटेक सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स (Shrachi Rarh Tigers vs Servotech Siliguri Strikers) के बीच कोलकाता स्थित ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया. जहां शमी ने सिलीगुड़ी की तरफ से हैट्रिक लेते हुए हर किसी को अपना दीवाना बना दिया. 35 वर्षीय गेंदबाज ने जिन तीनों खिलाड़ियों को आउट करते हुए हैट्रिक पूरा किया. वो खिलाड़ी थे शाहबाज अहमद, रोहित कुमार-III और दिपांजन मुखर्जी. पारी का 16वां ओवर लेकर मैदान में आए शमी ने चौथी गेंद पर पहले शाहबाज अहमद को के लाल के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया. उसके बाद अगली ही गेंद पर रोहित कुमार-III को भी आउट कर दिया. उनका शानदार कैच वी भाटी ने पकड़ा. वह यहीं नहीं रुके. ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने दीपांजन मुखर्जी को भी आउट कर दिया. दीपांजन को उन्होंने एलबीडब्ल्यू करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया. 

श्राची राढ़ बंगाल के खिलाफ कुल चार विकेट चटकाने में कामयाब रहे शमी 

बंगाल टी20 लीग में सर्वोटेक सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स की तरफ से शिरकत कर रहे शमी ने श्राची राढ़ बंगाल के खिलाफ पिछले मुकाबले में कुल चार ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच वह 6.75 की इकोनॉमी से 27 रन खर्च करते हुए चार विकेट चटकाने में कामयाब रहे. मैच के दौरान उनके शिकार विपक्षी टीम के सलामी बल्लेबाज सुमंत गुप्ता के अलावा शाहबाज अहमद, रोहित कुमार-III और दीपांजन मुखर्जी बने. 

सर्वोटेक सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स को 24 रनों से मिली जीत 

बात करें मैच के परिणाम के बारे में तो ईडन गार्डन्स स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सर्वोटेक सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स की टीम 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाने में कामयाब हुई थी. तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए विशाल भाटी सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 46 गेंदों में 186.96 की स्ट्राइक रेट से 86 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा पारी का आगाज करते हुए करन लाल 28 गेंद में 39 रन बनाने में कामयाब रहे. पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए प्रमोद चंदीला ने 16 गेंदों में नाबाद 36 रनों का योगदान दिया. 

विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 209 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्राची राढ़ बंगाल की टीम 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 184 रनों तक ही पहुंच पाई. पारी का आगाज करते हुए शुवम डे ने 25 गेंदों में 48 रनों का योगदान दिया, जबकि सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए राहुल प्रसाद 26 गेंद में 44 रन बनाने में कामयाब रहे. मगर वह भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके और श्राची राढ़ बंगाल की टीम को 24 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- India 'A' Squad: आखिरकार नबी को मिला भारतीय टीम में मौका, जुरेल बने कप्तान, देवदत्त को मिली उपकप्तानी


 

Featured Video Of The Day
बंगाल में STF और NIA का महा-एक्शन; तालाब से निकला 29 हथियारों का जखीरा
Topics mentioned in this article