Bangladesh Premier League 2024: बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2024 (BPL 2024) में एक ऐसी घटना देखने को मिली है जिसे देखकर आपकी हंसी नहीं रूकेगी. दरअसल, हाल के समय में कई ऐसी घटना क्रिकेट के मैदान पर देखी गई है जिसे देखकर आप हैरान रह गए हैं. अब बीपीएल में भी एक हास्याप्रद घटना सामने आई है. हुआ ये कि बल्लेबाज हिट विकेट कुछ अलग अंदाज में हुआ है. बता दें कि बीपीएल 2024 के 26वें मैच में डुरडेंटो ढाका और कोमिला विक्टोरियन के बीच मैच खेला गया. मैच में डुरडेंटो ढाका के बल्लेबाज मोहम्मद नईम (Mohammad Naim) अलग अंदाज में हिट विकेट हो गए . दरअसल, मोहम्मद नईम (Mohammad Naim Gets Dismissed Hit-Wicket) ने रिवर्स होकर एक करारा शॉट मारा लेकिन जो हवा में गई. लेकिन शॉट मारने के क्रम में उनका बल्ला स्टंप में जाकर लग गया और बल्लेबाज हिट विकेट हो गया.
बैटर हिट विकेट होने के बाद हैरान रह गया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है. hit wkt होने के पहले नईम ने 45 गेंद पर 64 रन बनाए थे जिसमें उन्होंने 9 चौके और 1 छक्का भी लगाया था.
मैच की बात करें तो Durdanto Dhaka की टीम ने पहले बल्लेबाजी की थी और 20 ओवर में 4 विकेट पर 175 रन बनाए जिसके बाद कोमिला विक्टोरियन की टीम 19.5 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन बनाकर मैच को 4 विकेट से जीत लिया. कोमिला विक्टोरियन की ओर से तौहीद हृदयोय ने शानदार 108 रन की नाबाद पारी खेली. अपनी पारी में तौहीद हृदयोय ने 8 चौके और 7 छक्के लगाए. Towhid Hridoy ने अकेले दम पर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. Towhid Hridoy को उनकी शानदार शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया.
यह भी पढ़ें:














