पाकिस्तान के T20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ नहीं खेलने वाले सवाल पर मिचेल मार्श ने PAK पत्रकार को दिया मुंहतोड़ जवाब

Mitchell Marsh on Pakistan: पाकिस्तान सरकार ने फैसला किया है कि उसकी नेशनल क्रिकेट टीम T20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेगी, लेकिन टीम भारत के खिलाफ अपना मैच नहीं खेलेगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Mitchell Marsh Big Statement on Pakistan

Mitchell Marsh Angry on Pakistan: पाकिस्तान क्रिकेट टीम की ड्रामेबाजी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. अब पाकिस्तान सरकार ने फैसला किया है कि उसकी नेशनल क्रिकेट टीम T20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेगी, लेकिन टीम भारत के खिलाफ अपना मैच नहीं खेलेगी. जिसको लेकर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिशेल मार्श ने रिएक्ट किया है, दरअसल, पाकिस्तानी मीडिया ने उनसे इस बारे में सवाल किया तो मिशेल मार्श ने जिस तरह से रिएक्ट किया उसने फैन्स का दिल जीत लिया.  पाकिस्तान के पत्रकार ने मिशेल मार्श से भारत-पाकिस्तान को लेकर सवाल किया तो मिशेल मार्श ने सीधे तौर पर कहा कि, "मैं इस बारे में कोई कमेंट नही करना चाहता हूं, हमारा पूरा फोकस वर्ल्ड कप पर है और हम वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं. हम वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं और अच्छा परफॉर्मेंस करना चाहते हैं, हमारी टीम का सिर्फ वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर फोकस है."

पाकिस्तानी पत्रकार हो गया खामोश

पाकिस्तानी पत्रकार ने इसके अलावा बांग्लादेश को लेकर भी सवाल किया तो मिचेल मार्श ने सीधा जवाब देते हुए कहा कि, "इसमें मैं कुछ नहीं कह सकता हूं, हमारा पूरा फोकस क्रिकेट पर है, हम वर्ल्ड कप में अच्छा खेलना चाहते हैं, हमारे खिलाड़ी वर्ल्ड कप को लेकर खूब तैयारी कर रहे हैं और जीत की कोशिश करेंगे." मिचेल मार्श का यह जवाब पाकिस्तानी पत्रकार को खोमोश कर गया. 

दूसरी ओर सुनील गावस्कर भी गुस्से में हैं. 

अब भारतीय खेमा गुस्से में हैं. खासकर भारत के पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर ने पाकिस्तान की अच्छे से क्लास लगाई है. सुनील गावस्कर ने इंडिया टूडे के साथ बात करते हुए पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया और आईसीसी से अपील करते हुए कहा कि, पाकिस्तान को ऐसी सजा मिले जिससे भविष्य में दूसरी टीम ऐसी हरकत न करे.

गावस्कर ने कहा, "निश्चित रूप से, मुझे लगता है कि अगर आप आखिरी समय में नाम वापस लेते हैं, तो यह एक समस्या है. अगर आप पहले ही नाम वापस ले लेते हैं, तो यह बिल्कुल अलग बात है.लेकिन अगर आप आखिरी समय में, टूर्नामेंट से ठीक पहले नाम वापस लेते हैं, तो हां, मुझे लगता है कि ICC को ज़रूर दखल देना चाहिए और कुछ कार्रवाई करनी चाहिए. मुझे नहीं पता कि वे क्या कार्रवाई करेंगे, लेकिन मुझे लगता है कि इसमें कई दूसरे बोर्ड भी शामिल हैं, इसलिए यह सिर्फ़ एक व्यक्ति का फ़ैसला नहीं होगा. हालांकि, यह कुछ ऐसा होना चाहिए जिससे यह पक्का हो कि भविष्य में कोई दूसरी टीम भी ऐसा करने के बारे में न सोचे".

बता दें कि पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप A में है, जिसमें भारत, नामीबिया, USA और नीदरलैंड्स भी हैं.  दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तान का यह फैसला रविवार को उस समय आया जब उनकी U19 टीम बुलावायो में U19 वर्ल्ड कप 2026 के एक अहम सुपर 6 मैच में भारत के खिलाफ खेल रही थी और उसे हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में इंडिया U19 ने पाकिस्तान U19 को 58 रनों से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया और अफगानिस्तान U19 के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Union Budget 2026: Opposition के Reaction पर Ravishankar Prasad ने क्या कुछ कहा? |Nirmala Sitharaman