इस वेन्यू पर होना चाहिए Ind-Pak Test Match, पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने रखी डिमांड, फैन्स भड़के

Michael Vaughan post viral After T20 World Cup drama ends: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को UK में दोनों देशों के बीच बाइलेटरल टेस्ट सीरीज़ की मेज़बानी करने का ऑफ़र देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Michael Vaughan demands a unique India vs Pakistan series

Michael Vaughan viral post on IND vs PAK: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत से मैच खेलने को लेकर पाकिस्तान ने यू-टर्न मारा है. अब पाकिस्तान 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने को रोजी हो गया है. ऐसे में अब पूर्व इंग्लैंड कप्तान माइकल वॉन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है, पूर्व इंग्लिश कप्तान ने दोनों देशों के बीच टेस्ट मैच होने की बात कही है और साथ ही दोनों टीमों को किस वेन्यू पर मैच खेलना चाहिए, इसको लेकर भी खुलासा किया है. माइकल वॉन ने माना है कि दोनों देशों के बीच टेस्ट मैच होना चाहिए और वेन्यू के तौर पर इंग्लैंड परफेक्ट होगा. वॉन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "यह क्रिकेट के लिए बहुत अच्छा है.. हमें भी चाहिए कि वे जल्द ही किसी तरह टेस्ट सीरीज़ खेलें.. 3 मैचों की सीरीज़ होस्ट करने के लिए UK एक बढ़िया जगह होगी."
 

क्या भारत और पाकिस्तान के बीच टेस्ट मैच हो सकता है?
भारत और पाकिस्तान ने 2007 के बाद से कोई टेस्ट सीरीज़ नहीं खेली है. दोनों देशों के बीच आखिरी टेस्ट 8 दिसंबर, 2007 को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था.  मैच का नतीजा ड्रॉ रहा था. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ 1-0 से जीती थी. अगर दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज़ होती है, तो उन्हें सफेद कपड़ों में देखना मज़ेदार होगा.

फैन्स के लिए सपना है भारत-पाकिस्तान टेस्ट सीरीज
जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज जैसे गेंदबाज बाबर आज़म और सलमान अली आगा जैसे बैटर के खिलाफ लाल गेंद से गेंदबाजी करते हैं, तो यह वर्तमान  क्रिकेट के फैन्स के लिए बिल्कुल नया एक्सपीरियंस होगा. बता दें कि पाकिस्तान पहले देश में सुरक्षा चिंताओं के कारण इंग्लैंड को अपना होम ग्राउंड बनाता था.हालांकि, माइकल वॉन की टेस्ट सीरीज़ की मांग पूरी होती नहीं दिख रही है क्योंकि दोनों देशों ने एक दशक से ज़्यादा समय से कोई बाइलेटरल सीरीज़ नहीं खेली है. उनकी आखिरी बाइलेटरल सीरीज़ 2013 में हुई थी जब पाकिस्तान भारत आया था.

फैन्स को नहीं पसंद आया यह आईडिया

Advertisement
Featured Video Of The Day
Peeragarhi Case: पुलिस की गिरफ्त में तांत्रिक...क्या खुल जाएगा 3 मौतों का राज ? | Delhi
Topics mentioned in this article