शाहीन अफरीदी की जमकर कुटाई, नीदरलैंड के बल्लेबाज ने T20 वर्ल्ड कप रचा इतिहास, पहली ही गेंद पर बना दिया रिकॉर्ड

Michael Levitt vs Shaheen Afridi: नीदरलैंड्स के खिलाफ शाहीन ने पहले ओवर में 9 रन दिए तो वहीं दूसरे ओवर में 14 रन दिए, नीदरलैंड्स के बल्लेबाजों ने जमकर बल्लेबाजी की और पाकिस्तान के नंबर 1 गेंदबाज के होश उड़ा कर रख दिए. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
T20 World Cup, PAK vs NED: Michael Levitt vs Shaheen Afridi

PAK vs NED: नीदरलैंड के ओपनर माइकल लेविट ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में इतिहास रच दिया है. नीदरलैंड के माइकल लेविट ने T20 वर्ल्ड कप  के इतिहास में पहली गेंद पर चौका लगाना वाले दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं. वहीं, ऐसा कारनामा करने वाले नीदरलैंड के पहले बल्लेबाज हैं. बता दें कि माइकल लेविट ने नीदरलैंड की पारी के पहले ओवर की पहली गेंद पर शाहीन अफरीदी को चौका जमाकर इस लिस्ट में अपना नाम जोड़ दिया. इस हैरत भरे लिस्ट में क्रिस गेल का भी नाम है. गेल ने टी-20 वर्ल्ड कप 2007 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसा कारनामा किया था. (SCORECARD)

हर T20 वर्ल्ड कप की पहली गेंद पर 4 रन

  • 2007 - क्रिस गेल (WI) बनाम शॉन पोलॉक (SA), 4 रन
  • 2009 - रवि बोपारा (ENG) बनाम डिर्क नैन्स (NED), 4 रन
  • 2012 - दिलशान मुनावीरा (SL) बनाम काइल जार्विस (ZIM), 4 रन
  • 2024 - आरोन जॉनसन (CAN) बनाम अली खान (USA), 4 रन
  • 2026 - माइकल लेविट (NED) बनाम शाहीन अफरीदी (PAK), 4 रन

शाहीन अफरीदी कुटाई

नीदरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया लेकिन नीदरलैंड के माइकल लेविट पाकिस्तान के सबसे बेहतरीन गेंदबाज शाहीन अफरीदी  की जमकर कुटाई की और लगातार रन बनाए. शाहीन अफरीदी  के खिलाफ  लेविट ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की. पहले ओवर में अफरीदी को दो चौके लगे फिर तीसरे ओवर में उनके खिलाफ नीदरलैंड  के बल्लेबाजों ने 14 रन बटोरे. 

शाहीन अफरीदी ने नीदरलैंड्स के खिलाफ अपने पहले दो ओवर में 23 रन दिए

नीदरलैंड्स के खिलाफ शाहीन ने पहले ओवर में 9 रन दिए तो वहीं दूसरे ओवर में 14 रन दिए, नीदरलैंड्स के बल्लेबाजों ने जमकर बल्लेबाजी की और पाकिस्तान के नंबर 1 गेंदबाज के होश उड़ा कर रख दिए. 

पाकिस्तान टीम: फखर जमान, सईम अयूब, बाबर आजम, सलमान आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, साहिबजादा फरहान, उस्मान खान, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक

Advertisement

नीदरलैंड टीम: माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉउड, बास डी लीडे, जैच लायन कैचेट, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), नोआ क्रॉस, रूलोफ वैन डेर मेरवे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, पॉल वैन मीकेरेन, टिम वैन डेर गुगटेन, साकिब जुल्फिकार, फ्रेड क्लासेन

Featured Video Of The Day
Kanpur Vidhayak Viral Video: पागलमैन, क्या बात करते हो यार...इंजीनियर की लगी क्लास, VIDEO | UP News