ओला, उबर, रैपिडो और अन्य ऐप ड्राइवरों ने बढ़ते शोषण और कम होती आय के विरोध में राष्ट्रव्यापी हड़ताल की है. तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन, इंडियन फेडरेशन ऑफ ऐप-बेस्ड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स ने हड़ताल बुलाई है. केंद्र और राज्य सरकारें अब तक मोटर व्हीकल एग्रीगेटर गाइडलाइंस के तहत न्यूनतम बेस किराया तय नहीं कर पाई हैं.