MI vs SRH: रिकल्टन ने रचा इतिहास, सचिन और रोहित जैसे दिग्गज 19 साल में नहीं कर सके, कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज

Ryan Rickelton creates histoy: दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ने पहला शतक बनाने के साथ ही वह कारनामा कर दिया, जिसके बारे में एक बार को शायद उन्होंने नहीं सोचा होगा

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Ryan Rickelton: मुंबई इंडिंस और दक्षिण अफ्रीका के तूफानी बल्लेबाज रियान रिकल्टन बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को घरेलू वानखेड़े स्टेडियम में हैदराबाद (MI vs SRH) के बॉलरों के लिए काल बन गए. रिकल्टन ने तूफानी पारी खेलते हुए नाबाद 123 रन बनाए. रिकल्टन का यह आईपीएल में पहला शतक रहा. और इसी के साथ ही उन्होंने वह कारनामा कर दिखाया, जो मेगा टूर्नामेंट के इतिहास में सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar), रोहित शर्मा (Rohit Sharma) जैसे धुरंधर बल्लेबाज नहीं ही कर सके. रिकल्टन ने दूसरा ओवर लेकर आए प्रफुल हिंगे की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर जो 'ऊंचा सुर' लगाया, वह हिंगे के ही फेंके आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर जड़े चौके के साथ ही खत्म हुआ. और रिकल्टन ने नाबाद पारी में 55 गेंदों पर 10 चौकों और 8 छक्कों से 123 रन बनाए. रिकल्टन के नाबाद शतक से मुंबई इंडियंस कोटे के 20 ओवरों में 5 विकेट पर 243 रन बनाने में सफल रही. और इस स्कोर के बीच पारी का आकर्षण  रहा रिकल्टन का वह कारनामा, जो मेगा टूर्नामेंट के इतिहास में मुंबई के बड़े से बड़े बल्लेबाज नहीं ही कर सके

पहले बल्लेबाज बन गए रिकल्टन

नाबाद तूफानी शतक के साथ ही रियान रिकल्टन ने दुनिया भर के फैंस को बताया कि अगर मुंबई इंडियंस जैसी टीम ने उन्हें ओपनर की जिम्मेदारी दी, तो वह उसके पूर्ण हकदार हैं. नाबाद पारी से पहले रियान रिकलटन ने 44 गेंदों पर शतक पूरा किया. और इस आंकड़े के साथ ही रिकल्टन मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए. लेफ्टी बल्लेबाज ने सनथ जयसूर्य का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने साल 2008 में उनसे एक गेंद ज्यादा खर्च की थी. यानी जयसूर्या ने 45 गेंदों पर शतक जड़ा था. चलिए जान लें कि मुंबई के लिए सबसे तेज शतक जड़ने वाले 5 बल्लेबाज कौन हैं:

गेंद        बल्लेबाज                 बनाम 

44         रियान रिकल्टन          हैदराबाद (2026)

45        सनथ जयसूर्या              चेन्नई (2008)

45        तिलक वर्मा                 गुजरात (2026)

47         कैमरून ग्रीन            हैदराबाद (2023)

49         सूर्यकुमार                गुजरात (2023)

यह भी पढ़ें:  IPL 2026: बल्ला जमीं पर दे मारा, कोहली पास से गुजरे , तो फूट-फूट कर रोने लगा 'छोटू फैन', जाने क्यों

Featured Video Of The Day
थलापति विजय फिल्मों की तरह तमिलनाडु की सियासत में भी सुपरस्टार? Exit Poll के चौंकाने वाले नतीजे