1 minute ago

MI vs LSG LIVE Updates: वानखेड़े स्टेडियम में हो रहे आईपीएल 2026 के 47वें मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रही लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत तो अच्छी नहीं हुई लेकिन फिर निकोलस पूरन के प्रहार से टीम ने पावरप्ले में 90 रन कूट दिए. यह आईपीएल इतिहास में लखनऊ का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले, मुंबई इंडियंस के कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. रोहित शर्मा आज के मैच में खेल रहे हैं. इसके साथ ही मुंबई की प्लेइंग इलेवन में ट्रेंट बोल्ट की जगह कार्बिन बोश आए हैं. जबकि लखनऊ भी दो बदलाव के साथ उतरी है. मुकुल को बाहर होना पड़ा है और उनकी जगह इंग्लिश आए हैं. प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए आज के मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. मुंबई अंक तालिका में 9वें स्थान पर है. 2 जीत और 7 हार के साथ. तो लखनऊ की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है. टीम ने 8 मैच खेले हैं और 2 जीत और 4 अंकों के साथ वह प्वॉइंट टेबल में सबसे नीचे हैं. (Live Scorecard)

ऐसी हैं दोनों टीमें

मुंबई इंडियंस टीम: विल जैक्स, रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, एएम ग़ज़नफ़र, रघु शर्मा, राज बावा, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार, रोहित शर्मा, दीपक चाहर, क्विंटन डी कॉक, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मारकंडे, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार

लखनऊ सुपर जायंट्स टीम: एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, हिम्मत सिंह, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मोहसिन खान, अक्षत रघुवंशी, अब्दुल समद, आवेश खान, मणिमारन सिद्धार्थ, जोश इंग्लिस, एनरिक नॉर्टजे, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, अर्जुन तेंदुलकर, शाहबाज़ अहमद, आकाश महाराज सिंह, मयंक यादव, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी

MI vs LSG LIVE Score, IPL 2026 LIVE Cricket Scorecard Updates, Straight from Wankhede Stadium, Mumbai

May 04, 2026 20:08 (IST)

MI vs LSG Live Score: लखनऊ का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर

90/1 बनाम MI, वानखेड़े, 2026*
80/1 बनाम CSK, चेन्नई, 2023
77/1 बनाम SRH, हैदराबाद, 2025
74/2 बनाम PBKS, मोहाली, 2023
72/0 बनाम GT, अहमदाबाद, 2023

May 04, 2026 20:07 (IST)

MI vs LSG Live Score: पावरप्ले में कूटे 90 रन

लखनऊ सुपर जायंट्स ने आज कमाल कर दिया है. पावरप्ले में 90 रन कूट दिए हैं. 'क्लासिक पूरन'. उनके इसी रंग को देखने के लिए लखनऊ के फैंस इंतजार कर रहे थे. गजनफर के ओवर में उन्होंने दो छक्के और एक चौका लगाया. यह आईपीएल इतिहास में लखनऊ सुपर जायंट्स का सबसे बड़ा स्कोर है. 

6.0 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 90/1

May 04, 2026 19:57 (IST)

MI vs LSG Live Score: पूरन का प्रहार

आज निकोलस पूरन मार रहे हैं. विल जैक्स के ओवर में उन्होंने तीन छक्के जड़े हैं. पिछले ओवर से 20 रन आए. छक्के के साथ ओवर की शुरुआत की. फिर ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर छक्का लगाया. लखनऊ के लिए पावरप्ले अभी तक अच्छा जा रहा है. अभी पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी है.
5.0 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 71/1

May 04, 2026 19:55 (IST)

MI vs LSG Live Score: लखनऊ 50 पार

लखनऊ का स्कोर 50 पार हुआ. पावरप्ले में अभी दो ओवर बचे हैं. बुमराह के पिछले ओवर से 21 रन आए हैं. मिचेल मार्ष ने ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाया है. वहीं इंग्लिश के आउट होने के बाद पंत नहीं बल्कि पूरन आए हैं. 
4.0 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 51/1

Advertisement
May 04, 2026 19:49 (IST)

MI vs LSG Live Score: गजनफर आए, विकेट लाए

एक गेंदबाज, जिसने मुंबई के फैंस को इस सीजन निराश नहीं किया है वो हैं गजनफर. उन्होंने आज फिर टीम को शुरुआती सफलता दिलाई. जोश इंग्लिस आउट. सूर्यकुमार यादव ने कैच लिया. दो चौके खाए थे, इससे पहले. कैरम बॉल थी, 93.2 किमी/घंटा से, पुल खेलने के लिए गए थे इंग्लिश, गेंद इतनी शॉर्ट नहीं थी. इसे मिड-विकेट के ऊपर से मारने की कोशिश नहीं की. डीप मिड पर एक फील्डर था, इसलिए इंग्लिस ने सीधे बल्ले से मिड-ऑन के ऊपर से पुल करने की कोशिश की, लेकिन चूक गए. जोश इंग्लिस 5 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हुए. पारी के दौरान 3 चौके लगाए. 

2.3 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 29/1

May 04, 2026 19:47 (IST)

MI vs LSG Live Score: बुमराह का महंगा ओवर

जसप्रीत बुमराह अपना मिडास टच खो चुके हैं. पहले ही ओवर में 10 रन दिए. ओवर की दूसरी गेंद पर इंग्लिश ने चौका लगाया तो ओवर की आखिरी गेंद पर मार्श ने. बता दें, मार्श और इंग्लिश की जोड़ी, इस सीजन लखनऊ द्वारा ओपनिंग के लिए आजमाई गई चौथी ओपनिंग जोड़ी है. मुंबई ने इस सीजन पांच ओपनिंग जोड़ी आजमाई हैं.

2.0 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 21/0

Advertisement
May 04, 2026 19:44 (IST)

MI vs LSG Live Score: पहले ओवर से आए 11 रन

इस सीजन मुंबई ने 24 खिलाड़ियों का इस्तेमाल किया है जो किसी एक सीजन में किसी भी टीम द्वारा इस्तेमाल किए गए सबसे अधिक हैं. दीपक चाहर के पहले ओवर से 11 रन आए हैं. मार्श और इंग्लिश की कोशिश लखनऊ को अच्छी शुरुआत दिलाने पर होगी. 

1.0 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 11/0

May 04, 2026 19:43 (IST)

MI vs LSG Live Score: पहले ओवर से आए 11 रन

इस सीजन मुंबई ने 24 खिलाड़ियों का इस्तेमाल किया है जो किसी एक सीजन में किसी भी टीम द्वारा इस्तेमाल किए गए सबसे अधिक हैं. दीपक चाहर के पहले ओवर से 11 रन आए हैं. मार्श और मार्करम की कोशिश लखनऊ को अच्छी शुरुआत दिलाने पर होगी. 

1.0 ओवर: लखनऊ सुपर जायंट्स 11/0

May 04, 2026 19:38 (IST)

MI vs LSG Live Score: लखनऊ की बैटिंग शुरू

लखनऊ की बल्लेबाजी शुरू हुई. क्रीज पर जोश इंग्लिश और मिचेल मार्श की सलामी जोड़ी मौजूद है. मुंबई के लिए दीपक चाहर गेंदबाजी की शुरुआत कर रहे हैं. 

May 04, 2026 19:33 (IST)

MI vs LSG LIVE Score, IPL 2026: लखनऊ की बैटिंग शुरू

लखनऊ ने शुरू की बल्लेबाजी, मार्श और इंगलिस क्रीज पर

Advertisement
May 04, 2026 19:07 (IST)

MI vs LSG Live Score: रोहित इन- हार्दिक आउट

टॉस के लिए आए सूर्यकुमार यादव ने बताया कि हार्दिक फिट नहीं है ऐसे में वो आज के मैच में बाहर है. कार्यवाहक कप्तान सूर्या. साथ ही उन्होंने बताया कि रोहित शर्मा आज के मैच में खेल रहे हैं. रोहित इम्पैक्ट सब हैं. मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. 

May 04, 2026 19:00 (IST)

MI vs LSG Live Score: टॉस का समय

टॉस का टाइम हुआ. आज मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव आ रहे हैं. लगता है कि हार्दिक पांड्या आज नहीं खेल रहे हैं. थोड़ी देर में हमें कारण पता चल जाएगा.

Advertisement
May 04, 2026 18:55 (IST)

MI vs LSG LIVE Score: सीजन बीत गया लेकिन प्लेइंग XI नहीं मिली

मुंबई ने मौजूदा सीजन में 9 मैच खेले हैं और 23 खिलाड़ियों को आजमा लिया है. कहना गलत नहीं होगा कि सीजन खत्म होने को आया है और टीम को अभी तक अपनी परफेक्ट प्लेइंग इलेवन नहीं मिली है और टीम का प्रदर्शन इस ओर इशारा करता है.

May 04, 2026 18:54 (IST)

MI vs LSG LIVE Score: लखनऊ के 48 करोड़ स्वाहा!

ऋषभ पंत और निकोलस पूरन, इन दोनों की एक सीजन के लिए आईपीएल सैलरी 48 करोड़ हैं. लेकिन दोनों इस सीजन टीम की सबसे कमजोर कड़ी हैं. मौजूदा सीजन में पंत का 27 और पूरन का 10 का एवरेज है. LSG के बैटिंग लाइन-अप में बड़े बदलाव की ज़रूरत है, जो अगले साल के ऑक्शन में हो सकता है.

May 04, 2026 18:50 (IST)

MI vs LSG LIVE Score: रेयान रिकेल्टन पर टिकी मुंबई

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी इस सीजन रेयान रिकेल्टन पर निर्भर है. वह टीम के लिए मौजूदा समय में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. चेन्नई के खिलाफ उन्होंने 24 गेंदों में 37 रन बनाए थे. उन्होंने 7 पारियों में अभी तक 49.5 की औसत से 178 रन बनाए हैं.  जबकि दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज नमन धीर हैं. जिनके नाम 9 पारियों में 233 रन हैं.

May 04, 2026 18:47 (IST)

MI vs LSG LIVE Score: क्या रोहित खेलेंगे आज?

सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि क्या रोहित शर्मा आज का मुकाबला खेल रहे हैं या नहीं. ताजा तस्वीरों में दिखा कि रोहित आए और उन्होंने पिच का मुआयना किया है. प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे? थोड़ी देर में हमें इसका पता चल जाएगा.

May 04, 2026 18:45 (IST)

MI vs LSG LIVE Score: कैसी रहेगी पिच

दीप दासगुप्ता और एरॉन फिंच ने प्रसारणकर्ता के लिए पिच रिपोर्ट पेश करते हुए कहा,"लाल मिट्टी की पिच पर काफ़ी घास है. यह एक हाई-स्कोरिंग वेन्यू रहा है. इस पर बस थोड़ी सी घास है, और यह अच्छी हरी घास भी है, इसलिए उम्मीद करें कि शुरुआत में थोड़ी मूवमेंट होगी. विकेट पर थोड़ी नमी है. स्पिनरों को भी थोड़ी मदद मिलेगी. कुल मिलाकर, ऐसा लग रहा है कि यह एक शानदार बैटिंग विकेट होने वाला है. हमने इस सीज़न में और पहले भी यही देखा है. बैटिंग के लिए सच में अच्छी सरफेस है और वह घास टॉपसॉइल को सही रखती है, जिससे बैटिंग करना बहुत बेहतर हो जाता है. टॉस जीतकर टीम बैटिंग करना चाहेगी."

May 04, 2026 18:41 (IST)

MI vs LSG LIVE Score: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

बात अगर मुंबई और लखनऊ के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की करें तो दोनों के बीच अभी तक सिर्फ 8 मैच हुए हैं और लखनऊ ने 6 बार जीत दर्ज की है जबकि मुंबई सिर्फ 2 मौकों पर जीत पाई है. लखनऊ की कोशिश एक बार फिर मुंबई को हार का स्वाद चखाने की होगी.

May 04, 2026 18:39 (IST)

MI vs LSG LIVE Score: ऐसी हैं दोनों टीमें

मुंबई इंडियंस टीम: विल जैक्स, रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, एएम ग़ज़नफ़र, रघु शर्मा, राज बावा, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार, रोहित शर्मा, दीपक चाहर, क्विंटन डी कॉक, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मारकंडे, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार

लखनऊ सुपर जायंट्स टीम: एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, हिम्मत सिंह, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मोहसिन खान, अक्षत रघुवंशी, अब्दुल समद, आवेश खान, मणिमारन सिद्धार्थ, जोश इंग्लिस, एनरिक नॉर्टजे, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, अर्जुन तेंदुलकर, शाहबाज़ अहमद, आकाश महाराज सिंह, मयंक यादव, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी

May 04, 2026 18:39 (IST)

MI vs LSG LIVE Score: आज बड़ा मुकाबला

वानखेड़े में आज मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2026 का 47वां मुकाबला खेला जाना है. प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दोनों टीमों के लिए आज के मैच में जीत दर्ज करना बेहद जरूरी है.

Featured Video Of The Day
PM Modi Live on Bengal Result: बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी ने क्या कहा?