MI vs KKR: अरे! 37 का वेटरन या 37 का जवान, ये अजिंक्य रहाणे ने कौन सा चवनप्राश खा लिया? पावरफुल इंपैक्ट से सभी हैरान

Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders: अजिंक्य रहाणे ने ऐसा तूफानी अर्द्धशतक जड़ा कि हार्दिक पांड्या देखते भर रह गए. लेकिन चर्चा का विषय पावर-फुल इंपैक्ट बना हुआ हैम

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Indian Premier League 2026: रहाणे ने पांड्या की आंखें खोल दीं
X: social Media

Ajinkya Rahane' s blast: यह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) ही नहीं, बल्कि अब पूरे विश्व क्रिकेट पर लागू फॉर्मूला है. दिग्गज कहते रहे हैं, तो अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) जैसे खिलाड़ी साबित कर रहे हैं है. साबित कर रहे हैं कि सबसे तेज फॉर्मेट में उम्र महज आंकड़ा भर है. महत्व सिर्फ प्रदर्शन और आंकड़े भर का है.  धोनी को एक वर्ग अपवाद मानता रहा है, लेकिन अब ऐसे खिलाड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है. रहाणे को इस कड़ी में शामिल किया जा जा सकता है जिन्होंने रविवार को मुंबई के खिलाफ (MI vs KKR) दिखाया कि वह सिर्फ नाम भर के कप्तान नहीं हैं. रहाणे ने सिर्फ 40 गेंदों पर 3  चौकों और 5 छक्कों से ऐसी पारी खेली कि मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या एक बार फिर से (जी हां) हैरान रह गए. इससे पहले रहाणे ने अपने पावरफुल इंपैक्ट से मुंबई कप्तान को दांत तले उंगली दबाने  पर मजबूर किया था. 

यह पावरफुल असर बहुत कुछ कहता है!

कोई लगभग 38 साल का बल्लेबाज टी20 फॉर्मेट के दूसरे सर्वश्रेष्ठ स्तर (देश के बाद) पर जब अजिंक्य रहाणे जैसी पारी खेलता है, तो उसके अपने ही मायने होते हैं. और उस मायने का तो बहुत ही ज्यादा मतलब है जो अजिंक्य रहाणे ने पावर-प्ले यानी शुरुआती 6 ओवरों में दिखाया. जब केकेआर ने शुरुआती  6 ओवरों में 1 विकेट पर 78 रन बनाए, तो इसमें अजिंक्य रहाणे मानो मुंबई के बॉलरों के लिए अभिषेक शर्मा सरीखे बन गए! रहाणे शुरुआती 6 ओवरों के बाद 18 गेंदों पर 38 रन बनाकर नाबाद थे. और जिस अंदाज में अजिंक्य ने ऐसे समय तूफानी शॉट खेले, जब 30 गज के घेरे के बाहर सिर्फ 2 ही फील्डर होते हैं, वह उनकी उम्र में कमेंट्री बॉक्स की शोभा बढ़ा रहे या वेटरन क्रिकेट खेल रहे सुरेश रैना  और बाकी खिलाड़ियों को जरूर शर्मिंदा कर रहा होगा. फैंस तो कह ही रहे हैं, ये दिग्गज भी कहने को मजबूर हो गए होंगे कि 37 का वेटरन है या 37 का जवान! ये रहाणे ने आखिर कौन सा चवनप्राश खा लिया. वैसे पावर-प्ले के अंदर एक और असर रहाणे ने दिखाया था, जब हार्दिक की आंखें खुली की खुली रह गई थीं.

हार्दिक की खुली रह गई आंखें! 

मुंबई कप्तान ने बहुत ही शानदार शुरुआत करते हुए पहले ही ओवर में शानदार शुरआत दी. सटीक टप्पा, सही लय और  मुंबई कप्तान ने पहले ही ओवर में सिर्फ 4 ही रन दिए. लेकिन चौथा ओवर लेकर हार्दिक आए, तो रहाणे ने शुरुआती दो गेंदों पर ही उनकी खुमारी दूर कर दी. रहाणे ने चौथे ओवर की शुरुआती ही दो गेंदों पर तूफानी छक्के जड़ते हुए दिखा दिया कि वह भले ही टेस्ट बल्लेबाज रहे हों, लेकिन वह 38 साल की उम्र में तूफानी छक्के जड़ने में बड़े नाम वालों और इस फॉर्मेट के विशेषज्ञों से पीछे नहीं हैं. 

Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026: Congress की 284 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी |Breaking News| Mamata Banerjee