Matthew Hayden Picks Gujarat Titans star as Mongoose Bat successor: आईपीएल 2026 में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर मैथ्यू हेडन गुजरात टाइटंस के बैटिंग कोच हैं.आगामी सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. बता दें कि आईपीएल के आगाज से पहले मैथ्यू हेडन ने उस बल्लेबाज के बारे में खुलासा किया है जिसे वो अपना आइकॉनिक मोंगूस बैट देना चाहते हैं. मैथ्यू हेडन, जिन्होंने कभी अपने अनोखे 'मोंगूस बैट' के चलते सुर्खियां बटोरी थीं, उन्होने आखिरकार उस मशहूर बैट को गुजरात टाइटंस (GT) के फिनिशर राहुल तेवतिया को सौंपने का फैसला कर लिया है. हेडन ने फिलिप्स, कोहली और अभिषेक शर्मा का नाम नहीं लिया है.
गुजरात टाइटंस के इवेंट के दौरान बात करते हुए हेडेन ने कहा, "अगर मुझे अपना Mongoose बैट GT के किसी खिलाड़ी को देना होता, तो मैं राहुल तेवतिया को देता..उनमें ज़बरदस्त ताकत है. वह लंबे बैट से बहुत बढ़िया खेलते हैं. T20 क्रिकेट में जीत-हार का फ़र्क सिर्फ़ 5 या 10 रन का होता है, और ऐसे में पारी की शुरुआत और आखिर, दोनों समय ऐसी ताकत होना बहुत अच्छी बात है. यह बैट तुम्हें ही मिलेगा, दोस्त."
गुजरात टाइटंस के साथ 4 सीज़न में 'फ़िनिशर' के तौर पर खेलते हुए, तेवतिया ने ज्यादातर निचले क्रम में बल्लेबाजी की है. उन्होंने 43 पारियों में 22.73 की औसत से कुल 591 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 150 से ज़्यादा रहा है और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 43* है.
IPL 2026 के लिए गुजरात टाइटंस की पूरी टीम
शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर, वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फ़िलिप्स, शाहरुख़ ख़ान, राहुल तेवतिया, राशिद ख़ान, साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, गुरनूर सिंह बरार, इशांत शर्मा, जयंत यादव, कुमार कुशाग्र, मानव सुथार, अर्शद ख़ान, निशांत सिंधु, ल्यूक वुड (75 लाख रुपये), पृथ्वी राज यारा (30 लाख रुपये), टॉम बैंटन (2 करोड़ रुपये), जेसन होल्डर (7 करोड़ रुपये), अशोक शर्मा (90 लाख रुपये)
ये भी पढ़ें- IPL 2026 में कितनी है Vaibhav Suryavanshi की सैलरी? जानिए कुल नेटवर्थ
ये भी पढ़ें- मैच डे प्रैक्टिस बैन, परिवार की एंट्री पर सख्ती..BCCI ने आखिरी समय में IPL 2026 के लिए बदला नियम
Mongoose बैट क्यों है फेमस
दरअसल, अपने आईपीएल खेलने के समय मैथ्यू हेडन ने Mongoose बैट का इस्तेमाल किया था. इस बैट से हेडन तूफानी अंदाज में रन बनाए थे, साल 2010 में आईपीएल के दौरान बल्ला बनाने वाली कंपनी मोंगूज ने एन नए डिजाइन का बल्ला बनाया. बता दें कि क्रिकेट के इस बैट में हैंडल काफी लंबा होता था ताकि गेंद को हिट करने के लिए अधिक पावर जेनरेट हो सके और बड़े-बड़े शॉट लगाए जा सकें.














