पंजाब किंग्स बिना कोई मैच हारे IPL 2026 की बनेगी चैंपियन? आईपीएल विजेता ने कर दी भविष्यवाणी

भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी को पूरा विश्वास है कि इस साल पंजाब किंग्स की टीम बिना कोई मुकाबला हारे ट्रॉफी को अपने हाथ में उठाने का दम रखती है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पंजाब किंग्स खिलाड़ी

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के इतिहास में अबतक एक बार भी ऐसा नहीं हो पाया है जब कोई टीम सीजन में बिना कोई मैच हारे चैंपियन बन पाई हो. ऐसे में कोई पूर्व चैंपियन क्रिकेटर कहे कि इस साल पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम बिना कोई मुकाबला हारे टूर्नामेंट की चैंपियन बन सकती है, तो यह हर किसी के लिए हैरान कर देने वाला बयान है. केकेआर (KKR) के साथ आईपीएल का खिताब अपने हाथ में उठा चुके पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी (Manoj Tiwary) को पूरा विश्वास है कि इस साल पंजाब किंग्स की टीम बिना कोई मुकाबला हारे ट्रॉफी को अपने हाथ में उठाने का दम रखती है. 

क्रिकबज के साथ हुई बातचीत का दौरान मनोज तिवारी ने कहा, 'हम शायद एक नया रिकॉर्ड देख सकते हैं. वे (पंजाब किंग्स) अजेय चैंपियन बन सकते हैं. इसमें कोई शक नहीं है. वे जिस तरह का क्रिकेट खेल रहे हैं, चाहे उनकी बल्लेबाजी हो, स्पिन डिपार्टमेंट, तेज गेंदबाजी या कप्तानी, टीम का माहौल काफी अच्छा नजर आ रहा है. मुझे लगता कि हम यह मान लें वे अजेय रह सकते हैं. ऐसा सोचने में कुछ गलत नहीं है. वे जिस तरह की लय में हैं, उनके लिए सब कुछ अच्छा चल रहा है. उनके पास एक स्थिर कप्तान भी है. यह देखकर काफी अच्छा लगता है, क्योंकि उन्होंने सालों तक संघर्ष देखा है.'

श्रेयस अय्यर की अगुवाई में धमाका कर रही है पंजाब

पंजाब किंग्स की टीम श्रेयस अय्यर की अगुवाई में इस साल धमाका कर रही है. टूर्नामेंट के 29 मुकाबले बीत जाते के बाद पीबीकेएस अंकतालिका में टॉप पर काबिज है. खबर लिखे जाने तक अय्यर एंड कंपनी ने टूर्नामेंट में कुल छह मुकाबले खेले हैं. इस बीच उन्हें पांच मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि उनका एक मैच बारिश की वजह से ड्रॉ रहा है. टीम के खाते में कुल 11 अंक (+1.420) हैं. 

यह भी पढ़ें- VIDEO: शशांक सिंह ने ऐसी क्या की गलती? जिसकी वजह से 'गुरु' के नजरों से बचाते नजर आए कैप्टन श्रेयस अय्यर?

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: लेबनान में रिपोर्टिंग के दौरान सुनाई दी इजरायली ड्रोन की आवाज | Israel Lebanon War
Topics mentioned in this article