Shubman Gill V/S Vaibhav Sooryavanshi: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में रविवार को टूर्नामेंट में फिर से ट्रैक पर आने के लिए जूझ रहे गुजरात टाइटंस (LSG vs GT) ने लखनऊ सुपर जॉयंट्स को 7 विकेट से हराकर प्रभावी जीत हासिल की. और इसमें सबसे अच्छी बात कप्तान शुभमन गिल (56) और जोस बटलर (60) ने फॉर्म पकड़ ली. खास तौर पर कप्तान गिल का फॉर्म हासिल करना ऐसे समय बहुत ही अच्छी खबर है, जब गुजरात को आगे बहुत ही अहम मैच खेलने हैं. बहरहाल, शुबमन गिल ने बढ़िया नाबाद अर्द्धशतक ही नहीं बनाया, बल्कि आईपीएल में बड़ा कारनामा करते हुए विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ते हुए इस पर अपना नाम लिखवा लिया. और इस कारनामे के साथ ही उन्होंने 15 साल की उम्र में ही बड़े-बड़े धमाके कर रहे वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के सामने रिकॉर्ड के दोनों ही पहलुओं से बड़ा चैलेंज भी खड़ा कर दिया, लेकिन अगर वैभव इसी अंदाज में खेलते रहे, तो वह न केवल गिल के, बल्कि क्रिस गेल के कारनामे पर भी पानी फेर देंगे.
शुबमन गिल आगे, विराट पीछे!
यह हैरानी की बात है कि शुबमन गिल का यह रिकॉर्ड बहुत ही शानदार है, लेकिन इसके बावूजद वह टीम इंडिया की प्लानिंग से बाहर हैं. बहरहाल, गिल इस पारी के दौरान आईपीएल के 18 साल के इतिहास में चार हजार रन बनाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए. गिल ने पारी का 25वां रन लेने के साथ ही यह बड़ी उपलब्धि हासिल की. उनसे पहले इस पर विराट कोहली का नाम लिखा था. चलिए जानिए कि आईपीएल में सबसे कम उम्र में चार हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन हैं.
शुबमन गिल 26 साल, 216 दिन
विराट कोहली 27 साल, 195 दिन
संजू सैमसन 29 साल, 147 दिन
सुरेश रैना 29 साल, 174 दिन
वैभव सूर्यवंशी ??
पारियों के लिहाज से गेल हैं किंग!
गिल ने सबसे कम कम उम्र में 4000 हजार रन बनाने का कारनामा जरूर किया, लेकिन जब पारियों की बात आती है, तो वह पिछड़ जाते हैं. इस मामले में विंडीज के क्रिस गेल बॉस हैं. 25 वर्षीय गिल ने यह कारनामा 118 पारियों में किया, जिससे वह 4,000 IPL रन तक पहुंचने वाले दूसरे सबसे तेज़ भारतीय बल्लेबाज बन गए कोहली ने यह कारानामा 27 साल 195 दिन की उम्र में किया था, लेकिन अब गिल ने बड़ी रेखा खींचते हुए वैभव के सामने दोनों ही पहलुओं से इसे लेकर सवाल खड़ा कर दिया है. वहीं, समग्र रूप से बात करें, तो सभी खिलाड़ियों में केवल क्रिस गेल (112 पारियां), डेविड वॉर्नर (114 पारियां) और जोस बटलर (116 पारियां) ही केएल राहुल से बेहतर हैं.
यह भी पढ़ें: क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलना चाहिए टीम इंडिया में मौका? IPL चेयरमैन ने दिया जवाब














