T20 World Cup 2026 Commentators: टी-20 वर्ल्ड कप में कमेंट्री करेंगे 40 दिग्गज, देखिए कमेंटेटर्स की पूरी लिस्ट

List of commentators for ICC Men's T20 World Cup 2026: आईसीसी ने 40 दिग्गजों को कमेंटेटर के तौर पर अपने साथ जोड़ा है. बता दें कि आईसीसी ने T20 वर्ल्ड कप के 10वें एडिशन के लिए कमेंटेटर्स की लिस्ट जारी कर दी है,

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Commentators confirmed for ICC Men's T20 World Cup 2026

ICC Men's T20 World Cup 2026:  टी-20 वर्ल्ड कप 2026 को कई भाषाओं में टेलीकास्ट किया जाएगा. ऐसे में कमेंटेटर के तौर पर कई बड़े नाम टी-20 वर्ल्ड कप 2026  से जुड़ गए हैं. जिसमें सबसे बड़ा नाम सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री हैं. वहीं, पाकिस्तान की ओर से वसीम अकरम और रमीज राजा भी कमेंटेटर के तौर पर नजर आने वाले हैं. आईसीसी ने 40 दिग्गजों को कमेंटेटर के तौर पर अपने साथ जोड़ा है. बता दें कि आईसीसी ने T20 वर्ल्ड कप के 10वें एडिशन के लिए कमेंटेटर्स की लिस्ट जारी कर दी है, जो 7 फरवरी को भारत और श्रीलंका में शुरू होगा.  इसमें कई जाने-माने इंटरनेशनल स्टार्स शामिल होंगे, क्योंकि ICC.TV लाइसेंसधारियों को वर्ल्ड फीड सर्विस देगा, जिससे सभी मार्केट में लगातार, हाई-क्वालिटी कवरेज सुनिश्चित हो सके.  

कई बड़े नाम शामिल 

मशहूर कमेंटेटर रवि शास्त्री, नासिर हुसैन, इयान स्मिथ और इयान बिशप इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं, जबकि टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले पूर्व खिलाड़ी एरॉन फिंच, दिनेश कार्तिक, कुमार संगकारा, सैमुअल बद्री, रॉबिन उथप्पा, कार्लोस ब्रैथवेट भी कमेंट्री पैनल में शआमिल हैं. इसके अलावा  मौजूदा खिलाड़ी और ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतने वाले कप्तान टेम्बा बावुमा भी कमेंट्री करते हुए सुनाई देंगे, जबकि 2014 T20 वर्ल्ड कप विजेता एंजेलो मैथ्यूज भी कमेंटेटर्स की इस शानदार लिस्ट में शामिल हैं, जिनका इस्तेमाल टूर्नामेंट के 55 मैचों में किया जाएगा. 

कमेंटेटरों की पूरी लिस्ट

रवि शास्त्री, नासिर हुसैन, इयान स्मिथ, इयान बिशप, आरोन फिंच, दिनेश कार्तिक, कुमार संगकारा, सैमुअल बद्री, रॉबिन उथप्पा, कार्लोस ब्रैथवेट, इयोन मॉर्गन, वसीम अकरम, सुनील गावस्कर, मैथ्यू हेडन, रमीज राजा, डेल स्टेन, माइकल एथरटन, वकार यूनिस, साइमन डूल, शॉन पोलॉक, केटी मार्टिन, हर्षा भोगले, म्पुमेलेलो मबांगवा, नताली जर्मनोस, डैनी मॉरिसन, एलन विल्किंस, इयान वार्ड, मार्क हॉवर्ड, निक नाइट, अथर अली खान, कैस नायडू, बाजिद खान, रौनक कपूर, नियाल ओ'ब्रायन. प्रेस्टन मॉमसेन, एंड्रयू लियोनार्ड, रसेल अर्नोल्ड, रोशन अबेसिंघे, एंजेलो मैथ्यूज, टेम्बा बावुमा
 

Featured Video Of The Day
Jalandhar: गुरुद्वारे में माथा टेकने गए थे AAP नेता Lucky Oberoi तभी अचानक से हुआ हमला | Punjab
Topics mentioned in this article