Kusal Mendis: कुमार संगकारा नहीं, अब दुनिया कुसल मेंडिस को रखेगी याद, बनाया गजब का रिकॉर्ड

Kusal Mendis, Sri Lanka vs Bangladesh: कुसल मेंडिस ने विकेटकीपर के तौर पर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक शिकार करने के मामले में कुमार संगकारा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Kusal Mendis
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • कुसल मेंडिस T20I क्रिकेट में श्रीलंका के विकेटकीपर के रूप में सबसे ज्यादा शिकार करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं
  • मेंडिस ने पूर्व कप्तान कुमार संगकारा को पीछे छोड़ते हुए कुल 46 विकेटकीपिंग शिकार किए हैं
  • उन्होंने बल्लेबाजी में 25 गेंदों में 34 रन बनाए, जिसमें एक चौका और तीन छक्के शामिल थे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Kusal Mendis, Sri Lanka vs Bangladesh: कुसल मेंडिस ने इतिहास रच दिया है. वह अपनी टीम की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में विकेटकीपर के तौर पर सर्वाधिक शिकार करने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं. खास मामले में उन्होंने किसी और को नहीं बल्कि पूर्व कप्तान कुमार संगकारा को पीछे छोड़ा है. 47 वर्षीय संगकारा ने श्रीलंका के लिए विकेटकीपर के तौर पर 45 शिकार किए थे, जबकि कल (20 सितंबर 2025) के मुकाबले के बाद मेंडिस के कुल शिकारों की संख्या 46 हो गई है. 

मेंडिस ने बल्लेबाजी में भी बिखेर जलवा 

विकेटकीपिंग ही नहीं पिछले मुकाबले में मेंडिस बल्लेबाजी के दौरान भी रंग में नजर आए. अपनी टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए उन्होंने कुल 25 गेंदों का सामना किया. इस बीच 136.00 की स्ट्राइक रेट से 34 रन बनने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से क्रिकेट प्रेमियों को एक चौका और तीन छक्के देखने को मिले. 

बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका को मिली नाकामयाबी 

मेंडिस (34) और दासुन शनाका (नाबाद 67) के उम्दा पारियों के बावजूद पिछले मुकाबले में श्रीलंकाई टीम को निराशा हाथ लगी. दुबई में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाने में कामयाब हुई थी. 

विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 169 रनों के लक्ष्य को बांग्लादेशी टीम ने छह विकेट के नुकसान पर 19.5 ओवरों में प्राप्त कर लिया. पारी का आगाज करते हुए सैफ हसन ने 45 गेंद में 61 रन की सर्वाधिक पारी खेली. उनके अलावा तौहीद हृदोय ने 37 गेंद में 58 रनों का योगदान दिया. पिछले मैच में बेहतरीन पारी के लिए हसन को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. 

Advertisement

कुसल मेंडिस का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर 

बात करें कुसल मेंडिस के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने श्रीलंका की तरफ से खबर लिखे जाने तक कुल 88 मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 88 पारियों में 26.17 की औसत से 2198 रन निकले हैं. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम 17 अर्धशतक दर्ज है. 

यह भी पढ़ें- Litton Das: शाकिब अल हसन का रिकॉर्ड ध्वस्त कर बांग्लादेश के क्रिकेट इतिहास में अमर हो गए लिटन दास

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bharat Ki Baat Batata Hoon | Iran Israel War में Donald Trump के 2 विमान ढेर, ईरान में फंसा पायलट!
Topics mentioned in this article