1983 वर्ल्ड कप विजेता दिग्गज ने LSG की बताई परफेक्ट प्लेइंग 11, कप्तान को ही टॉप 3 से कर दिया बाहर

1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रह चुके पूर्व दिग्गज बल्लेबाज कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने आईपीएल 2026 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स की परफेक्ट प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Mayank Yadav

आईपीएल 2026 के आगाज में अब गिनती के महज दो दिन शेष रह गए हैं. प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आगाज हो. उससे पहले 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रह चुके पूर्व दिग्गज बल्लेबाज कृष्णम्माचारी श्रीकांत (Krishnamachari Srikkanth) ने लखनऊ सुपर जायंट्स की परफेक्ट प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया है. जिसमें उन्होंने सलामी बल्लेबाज के तौर पर मिचेल मार्श और एडन मार्कराम को शामिल किया है. तीसरे स्थान पर उन्होंने किसी और को नहीं बल्कि कैरेबियन विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन को रखा है. इन तीनों बल्लेबाजों ने ही पिछले सीजन में एलएसजी की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाए थे. आईपीएल 2025 में इस तिकड़ी के बेहतरीन खेल का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने मिलकर करीब 1,600 रन बटोरे थे. 

श्रीकांत को पंत को टॉप तीन से बार रखा

पिछले साल पंत का बल्ला कुछ खास नहीं चला था. जिसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि उन्हें इस बार टॉप तीन में रखा जा सकता है. मगर श्रीकांत ने उन्हें टॉप तीन से बाहर रखा है. पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं. पिछले साल मेगा नीलामी में फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये में खरीदा था. हालांकि, मैदान में उनका प्रदर्शन बेहद औसत रहा था. उन्होंने 14 मैचों में 25 से भी कम की औसत से 269 रन बनाए थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 133.16 का रहा था. 

श्रीकांत ने पंत का चौथे स्थान पर रखा

श्रीकांत ने पंत को बल्लेबाजी के लिए चौथे स्थान पर रखा है. वहीं पांचवें स्थान के लिए उन्होंने आयुष बडोनी का चुनाव किया है. बडोनी ने पिछले टीम के लिए 300 से अधिक रन बनाए थे. छठवें और सातवें पायदान के लिए उन्होंने शाहबाज अहमद और अब्दुल समद पर भरोसा जताया है. शाहबाज पिछले साल केवल तीन मुकाबलों में ही खेल पाए थे, जबकि समद का प्रदर्शन बतौर मैच फिनिशर अस्थिर ही रहा है. 

श्रीकांत ने चार विशेषज्ञ गेंदबाजों का किया चुनाव 

श्रीकांत ने एलएसजी की प्लेइंग इलेवन में कुल चार विशेषज्ञ गेंदबाजों का चुनाव किया है. ये गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी, मयंक यादव और आवेश खान हैं. इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट के रूप में उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्टजे पर भरोसा जताया है. 

Advertisement

आईपीएल 2026 के लिए श्रीकांत की तरफ से चुनी गई एलएसजी की प्लेइंग 11

एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत, आयुष बडोनी, शाहबाज अहमद, अब्दुल समद, दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी, मयंक यादव और अवेश खान. 

यह भी पढ़ें- पैट कमिंस की IPL 2026 में कब तक होगी वापसी? तोड़ी चुप्पी, दिया जवाब, फैंस हो जाएंगे खुश

Advertisement
Featured Video Of The Day
West Bengal Elections में BJP की सबसे बड़ी चुनौती क्या? Sukanta Majumdar ने क्या कहा? | Exclusive
Topics mentioned in this article