अक्षर पटेल का कट गया पत्ता, भारतीय दिग्गज ने प्रदर्शन के आधार पर T20 वर्ल्ड कप 2026 की चुनी परफेक्ट प्लेइंग XI

कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने एक दिलचस्प टीम बनाई है. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शिरकत करने वाली 20वों टीमों के खिलाड़ियों को मिलाकर टूर्नामेंट के लिए परफेक्ट प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Axar Patel

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का समापन हो चुका है. मगर उसका खुमार क्रिकेट प्रेमियों के सिर से अभी भी उतरा नहीं है. शायद उसी को ध्यान में रखते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर कृष्णम्माचारी श्रीकांत (Kris Srikkanth) ने एक दिलचस्प टीम बनाई है. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शिरकत करने वाली 20वों टीमों के खिलाड़ियों को मिलाकर टूर्नामेंट के लिए परफेक्ट प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है. जिसकी कमान उन्होंने मिचेल सेंटनर के हाथों में रखी है. सेंटनर की देखरेख में न्यूजीलैंड की टीम ने टूर्नामेंट के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था. मगर फाइनल मुकाबले में वह टीम इंडिया से पार नहीं जा पाई. नतीजन उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा. 

अक्षर पटेल को नहीं मिली मौका 

66 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर की टीम से भारतीय उपकप्तान अक्षर पटेल का नाम गायब नजर आ रहा है. बीते टूर्नामेंट में पटेल ने शानदार प्रदर्शन किया था. इसके बावजूद भी उनका नाम लिस्ट से गायब होना हर किसी को चौंका रहा है. यहीं नहीं उन्होंने टूर्नामेंट में तांडव मचाने वाले विस्फोटक ओपनर फिन एलन को भी मौका नहीं दिया. एलन ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टी20 वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक जड़ा था.

श्रीकांत ने इन खिलाड़ियों को दिया मौका 

श्रीकांत ने अपनी टीम में ओपनर के तौर पर संजू सैमसन और टिम सीफर्ट को मौका दिया है. वहीं मध्यक्रम की कमान उन्होंने ईशान किशन और शिमरोन हेटमायर के कंधों पर रखा है. टीम में उन्होंने कुल चार ऑलराउंडर खिलाड़ियों का चुनाव किया है. जिसमें शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, विल जैक और मिचेल सेंटनर का नाम शामिल है. वहीं तेज गेंदबाज के तौर पर उन्होंने लुंगी एनगिडी और जसप्रीत बुमराह एवं स्पिनर के तौर पर आदिल राशिद को चुना है. 12वें खिलाड़ी के तौर पर जेसन होल्डर को मौका दिया है.

श्रीकांत ने प्रदर्शन के आधार पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 की चुनी परफेक्ट प्लेइंग इलेवन 

संजू सैमसन, टिम सीफर्ट, ईशान किशन, शिमरोन हेटमायर, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, विल जैक, मिचेल सेंटनर (कप्तान), आदिल राशिद, लुंगी एनगिडी और जसप्रीत बुमराह.

बारहवां खिलाड़ी: जेसन होल्डर

यह भी पढ़ें- 'बुमराह को मैंने सिखाई है कैसे डाली जाती है स्लोअर बॉल', पाकिस्तानी मूल के गेंदबाज के दावे से दुनिया हैरान

Featured Video Of The Day
Iran Israel War | 'हम अपने नागरिकों को... Middle East Crisis पर क्या बोले PM Modi | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article