14.5 ओवर (1 रन) स्लॉग किया इस बार मिड विकेट की ओर एक रन के लिए|
14.4 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पुल लगाकर एक रन लिया|
14.3 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की तरफ पुश करते हुए एक रन निकाला|
14.2 ओवर (2 रन) एक्स्ट्रा कवर्स की ओर गेंद को खेलकर बल्लेबाज़ ने दो रन लिया|
14.1 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को स्वीप करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद पैड्स को जा लगी| रन नहीं मिल सका|
13.6 ओवर (1 रन) गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला, गेंदबाज़ के दाँए ओर से गई गेंद मिड ऑफ फील्डर के पास, एक रन हो गया|
13.5 ओवर (1 रन) शॉर्ट मिड ऑफ की ओर हलके हाथों से खेलकर सिंगल ले लिया|
13.4 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
13.3 ओवर (4 रन) शानदार स्लॉग स्वीप!!! चौका मिलेगा!!! कमाल की बल्लेबाज़ी द्वारा, गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका, पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये, घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
13.2 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर खेलकर सिंगल लिया|
13.1 ओवर (0 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद पैड्स को जा लगी| रन नहीं|कोई
टाइम आउट का समय!! ढाई मिनट का ब्रेक!! अब दोनों ही टीमें अपनी-अपनी रणनीतियां बनाते हुए नज़र आएँगी...
12.6 ओवर (6 रन) छक्का!!! बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर सूर्यकुमार यादव लगाते हुए!!! कमाल का शॉट! बल्लेबाज़ ने इसे काफी लेट खेला थर्ड मैन के ऊपर से निकल गेंद गई सीधा सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए|
12.5 ओवर (4 रन) चौका!!! करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई धीमी गति की गेंद, बैकफुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए|
12.4 ओवर (1 रन) हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
12.3 ओवर (0 रन) कैच ड्रॉप!!! तिलक वर्मा को मिला जीवनदान!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ पुल शॉट लगाने गए| बल्ले का टॉप एज लेकर गेंद स्टंप्स के पीछे की ओर हवा में गई| कीपर भागकर आए लेकिन शॉर्ट पॉइंट की ओर से अजिंक्य रहाणे भी आये और दोनों फील्डर के बीच में गेंद ज़मीन पर जा गिरी| बाल बाल बचे बल्लेबाज़|
12.2 ओवर (1 रन) क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
12.1 ओवर (1 रन) पॉइंट की ओर गेंद को हलके हाथों से खेलकर सिंगल लिया|
11.6 ओवर (0 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद पैड्स को जा लगी|
11.5 ओवर (1 रन) सिंगल, मिड विकेट की दिशा में खेला और रन हासिल किया|
11.4 ओवर (1 रन) पैड्स पर थी ये गेंद जिसे बल्लेबाज़ का मुंह बंद करते हुए स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| पहला रन तेज़ी से लिया| दूसरे की मांग और उसे हासिल किया, इसी बीच अम्पायरों ने शॉर्ट रन के लिए चेक किया और पाया कि तिलक का बल्ला क्रीज़ के अंदर तक नहीं गया था पहला रन लेने के दौरान इस वजह से इसे शॉर्ट रन घोषित किया गया|
11.3 ओवर (0 रन) रूम बनाकर थर्ड मैन की दिशा में गेंद को खेला,गैप नहीं मिल सका| कोई रन नहीं|
11.2 ओवर (0 रन) अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर| कोई रन नहीं|
11.1 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्पिन!! अंदर आती गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑन की दिशा में खेला| एक ही रन हासिल हुआ|
तिलक वर्मा को अब बल्लेबाज़ी के लिए भेजा गया है...
10.6 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!! कोलकाता टीम के हाथ लगती हुई एक और विकेट यहाँ पर!! पैट कमिंस को मिली पहली सफ़लता| ईशान किशन 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे| मुंबई की टीम में अभी भी काफी ऐसे बल्लेबाज़ मौजूद हैं जो एक छोर से ही रन गति को आगे की ओर ले जाने में महारथ रखते हैं| तो दर्शक अभी से निराश ना हो!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को ईशान मिड विकेट की ओर पुल शॉट खेलना चाहते थे| गेंद तेज़ी से साथ बल्ले के स्टिकर को लगकर शॉर्ट मिड विकेट की ओर हवा में गई जहाँ से श्रेयस अय्यर ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 55/3 मुंबई|
10.5 ओवर (1 रन) इस बार गैप में गेंद को खेलकर सूर्यकुमार ने सिंगल निकाला|
10.4 ओवर (0 रन) पॉइंट की ओर गेंद को पुश किया, रन नहीं आ सका|
10.3 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद यहाँ पर होता हुआ!!! प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
10.2 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
10.1 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को सामने की ओर बल्लेबाज़ ने खेला, गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|















14.6 ओवर (1 रन) विकेट लाइन की गेंद को मिड ऑफ की ओर खेला, एक रन हो गया|