आखिर क्यों KKR की टीम से जर्सी नंबर 12 हो गई रिटायर?

KKR Retire Andre Russell Jersey No. 12: कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम ने एक बड़ा फैसला लेते हुए सबको चौंका दिया है. फ्रेंचाइजी ने कैरेबियन स्टार आंद्रे रसेल के सम्मान में अपनी टीम से 12 नंबर की जर्सी को रिटायर कर दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाड़ी

KKR Retire Andre Russell Jersey No. 12: आईपीएल 2026 के आगाज में अब गिनती के महज कुछ दिन शेष रह गए हैं. टूर्नामेंट के 19वें सीजन का आगाज हो. उससे पहले कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम ने एक बड़ा फैसला लेते हुए सबको चौंका दिया है. फ्रेंचाइजी ने कैरेबियन स्टार आंद्रे रसेल (Andre Russell) के सम्मान में अपनी टीम से 12 नंबर की जर्सी को रिटायर कर दिया है. यानी कि अब केकेआर की तरफ से मैदान में कोई भी खिलाड़ी 12 नंबर की जर्सी में नजर नहीं आएगा. आंद्रे रसेल ने जब भी फ्रेंचाइजी के लिए खेला. वह इसी नंबर की जर्सी के साथ मैदान में उतरते थे. 

सीईओ वैंसी मैसूर ने बताया कारण 

कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम से जर्सी नंबर 12 को क्यों रिटायर किया गया है? टीम के सीईओ वैंसी मैसूर ने भी इसके पीछा का कारण बताया है. मैसूर का कहना है, 'आपके सम्मान में हम इस नंबर (12) की जर्सी को रिटायर करना चाहते हैं.' उनके इन शब्दों से साफ झलकता है कि फ्रेंचाइजी ने कैरेबियन स्टार के सम्मान में यह फैसला लिया है.

केकेआर की तरफ से शिरकत करते हुए रसेल का प्रदर्शन 

केकेआर की तरफ से शिरकत करते हुए रसेल का प्रदर्शन सराहनीय रहा. टीम के लिए वह 11 सीजन तक पिलर की भूमिका में बने रहे. इस दौरान उन्हें दो बार खिताब उठाने का भी मौका मिला. टीम के लिए इस अवधि में उन्होंने कुल 133 मुकाबलों में शिरकत किया. इस बीच वह 174+ की स्ट्राइक रेट से 2593 रन बनाने में कामयाब रहे. वहीं गेंदबाजी के दौरान उन्हें 122 सफलता हाथ लगी. 

अब कोच की भूमिका में नजर आएंगे रसेल

रसेल जरूर आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं. मगर केकेआर की टीम से अलग नहीं हुए हैं. पहले जहां वह बतौर खिलाड़ी मैदान में उतरते थे. अब वह फ्रेंचाइजी की तरफ से कोच की भूमिका में नजर आएंगे. 

Advertisement

कोचिंग की भूमिका पर उनका कहना है, 'मुझे नहीं लगता है कि कोच बनने से मेरी मानसिकता में कोई बदलाव आया है. अब टीम और उन खिलाड़ियों को कुछ वापस देने जैसा है. जिनके साथ और जिनके खिलाफ मैंने सालों तक मैदान में शिरकत किया है. इन लड़कों के साथ वापस जुड़कर काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं. 

यह भी पढ़ें- VIDEO: मुरलीधरन की गेंद पर छक्का लगाना चाहते थे सैमसन, धोनी की गलती से बाल-बाल बचे

Featured Video Of The Day
Sawaal India Ka | शौकत अली का खुला चैलेंज, मचा बवाल! | UP News | Yogi | Sucherita Kukreti | AIMIM
Topics mentioned in this article