IPL 2026: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी नहीं, विराट कोहली ने इस बल्लेबाज को बताया भारतीय क्रिकेट का सबसे बड़ा टैलेंट

King Kohli Picks All Time RCB XI : आईपीएल के आगाद से पहले विराट कोहली ने आरसीबी की ऑल टाइम सर्वश्रेष्ट प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
IPL 2026, King Kohli Picks All Time RCB XI 

Virat Kohli on greatest talent in Indian cricket : भारत के महान बल्लेबाज आरसीबी के दिग्गज विराट कोहली ने आईपीएल के आगाज से पहले  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ऑल टाइम इलेवन का चुनाव किया है. आरसीबी ऑल टाइम इलेवन में कोहली ने ओपनर के तौर पर क्रिस गेल और खुद को चुना है. इसके अलावा नंबर 3 पर कोहली की पसंद एबी डिविलियर्स बने हैं. नंबर 4 पर विराट ने केएल राहुल का चुनाव किया है. बता दें कि आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है. पहले मैच में आरसीबी का मुकाबला हैदराबाद की टीम के साथ होना है. 

रजत पाटीदार भारतीय क्रिकेट का सबसे बड़ा टैलेंट

इसके अलावा विराट कोहली ने नंबर 5 पर रजत पाटीदार का चुनाव किया है. कोहली ने रजत पाटीदार को भारतीय क्रिकेट का बेहतरीन टैंलेट करार दिया है और माना है कि इस बल्लेबाज के पास तेजी से रन बनाने की बेहतरीन काबिलियत है. बता दें कि आईपीएल में रजत पाटिदार ने अबतक 42 मैच खेलकर 1111 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और 9 अर्धशतक शामिल है. 154.31 के स्ट्राइक रेट के साथ पाटिदार ने आईपीएल में रन बनाए हैं. 

किंग कोहली अपनी ऑल टाइम बेस्ट आरसीबी इलेवन में दिनेश कार्तिक को नंबर 6 पर जगह दी है, नंबर 7 पर कोहली की पसंद हर्षित राणा रहे हैं. हर्षित राणा को लेकर कोहली ने कहा कि, "यह गेंदबाज बल्ले से भी योगदान देने में सफल रहता है इसलिए मैं हर्षित को इस टीम में शामिल करुंगा."

ये भी पढ़ें-  IPL 2026 में कितनी है Vaibhav Suryavanshi की सैलरी? जानिए कुल नेटवर्थ

ये भी पढ़ें- मैच डे प्रैक्टिस बैन, परिवार की एंट्री पर सख्ती..BCCI ने आखिरी समय में IPL 2026 के लिए बदला नियम

Advertisement

विराट कोहली ने इसके अलावा स्पिनर के तौर पर अनिल कुंबले और युजवेंद्र चहल को भी जगह दी है. साथ ही किंग कोहली ने तेज गेंदबाज के  लिए मिचेल स्टार्क और डेल स्टेन को आरसीबी की ऑल टाइम ग्रेटेस्ट इलेवन का हिस्सा माना है. 

सबसे बड़ा टी-20 ओपनर क्रिस गेल

इसके साथ-साथ किंग कोहली ने टी-20 क्रिकेट में सबसे बड़ा ओपनर क्रिस गेल को बताया है. कोहली ने कहा कि, उनके जैसा बल्लेबाज टी-20 में कोई नहीं आया है. बता दें कि गेल के नाम टी 20 क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है. 

Advertisement

विराट कोहली ने चुनी ऑल टाइम बेस्ट आईरसीबी इलेवन

क्रिस गेल, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, केएल राहुल, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, हर्षित राणा, अनिल कुंबले, मिचेल स्टार्क, डेल स्टेन, युजवेंद्र चहल, 

Featured Video Of The Day
West Bengal Elections में BJP की सबसे बड़ी चुनौती क्या? Sukanta Majumdar ने क्या कहा? | Exclusive