CSK की टीम में खलील अहमद की जगह कौन? भविष्य के स्टार हैं तीनों गेंदबाज, हुई एंट्री तो बदल जाएगी किस्मत!

खलील अहमद आईपीएल 2026 के शेष बचे मुकाबलों से बाहर हो चुके हैं. उनके बाहर होने के बाद बात करें उन तीन खिलाड़ियों के बारे में जिसे सीएसके की टीम इनके विकल्प के तौर पर टीम में शामिल कर सकती है, तो उनके नाम कुछ इस प्रकार हैं-

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
खलील अहमद आईपीएल 2026 से हुए बाहर

आईपीएल के 19वें सीजन का रोमांच क्रिकेट प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है. फैंस को दिन प्रतिदिन एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. जारी रोमांच के बीच चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से एक दिल तोड़ देने वाली खबर निकलकर सामने आ रही है. बाएं हाथ के स्टार तेज गेंदबाज खलील अहमद (Khaleel Ahmed) चोट की वजह से बचे शेष टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. फ्रेंचाइजी की तरफ से जारी किए गए बयान में बताया गया है कि खलील की मांसपेशियों में आई चोट के ठीक होने में करीब 12 हफ्तों का समय लगेगा. जिसके बाद हर किसी का दिल थम सा गया है. खैर, खलील से आगे की सोचें तो फ्रेंचाइजी शेष बचे मुकाबलों के लिए किन खिलाड़ियों पर दाव लगा सकती है, तो उनके नाम कुछ इस प्रकार हैं- 

चेतन सकारिया (Chetan Sakariya) 

लिस्ट में पहला नाम चेतन सकारिया का आता है. 28 वर्षीय सकारिया देश की प्रतिष्ठित लीग में तीन टीमों की तरफ से जलवा बिखेर चुके हैं. जिसका मतलब साफ है कि उनके पास आईपीएल में शिरकत करने का अपार अनुभव है. यहीं नहीं वह खलील की तरह ही बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं, जो कि टीम की कमी को पूरा करने का पूरा दमखम रखते हैं. 

आकाश माधवाल (Akash Madhwal) 

दूसरा नाम आकाश माधवाल का आता है. माधवाल के पास भी आईपीएल में शिरकत करने का अनुभव है. एमआई की तरफ से शिरकत करते हुए उन्होंने हर किसी का ध्यान खींचा था. खबर लिखे जाने तक उन्होंने आईपीएल में कुल 17 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनको 23 सफलता हाथ लगी है. माधवाल डेथ ओवरों में भी गेंदबाजी करने में माहिर हैं.  

राज लिंबानी (Raj Limban)

अगर सीएसके की टीम युवा तेज गेंदबाज राज लिंबानी पर दांव लगाती है तो यह कोई चौंकाने वाली बात नहीं होगी. बड़ौदा से तालुक्क रखने वाले 21 वर्षीय लिंबानी हाल के दिनों में उभरकर सामने आए हैं. हालांकि, उनके पास आईपीएल में शिरकत करने का अनुभव नहीं है. खबर लिखे जाने तक लिंबानी ने घरेलू स्तर पर कुल 11 टी20 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनको 16 सफलता हाथ लगी है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- एक तरफ IPL की धूम, दूसरी तरफ दिग्गज ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर सबको चौंका दिया


 

Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026: 'मैं कर लूंगा'...Rahul Kandwal के सवाल पर जीत की गारंटी देते नजर आए शुभेंदु
Topics mentioned in this article