भारत से मैच न खेलने के फैसले पर केविन पीटरसन ने पाकिस्तान को दिखाया आईना

Pakistan to boycott T20 World Cup match Vs India: इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर किया और पाकिस्तान क्रिकेट के फैसले पर अपनी राय दी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Kevin Pietersen on IND vs PAK match in T20 World Cup:

Kevin Pietersen question Pakistan stance: पीसीबी ने टी20 वर्ल्ड कप से बांग्लादेश के बाहर होने के फैसले का साथ देते हुए 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ अपना ग्रुप लीग मैच नहीं खेलने का फैसला किया है जबकि आईसीसी और बीसीसीआई के साथ उसका तटस्थ स्थल पर मैच खेलने का अनुबंध है जो बाध्यकारी है. इस फैसले के बाद इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर किया जो खूब वायरल है. पीटरसन ने अपने पोस्ट में लिखा, "पक्का नहीं पता कि ग्रुप और प्ले-ऑफ की वजह से भारत इस वर्ल्ड कप फाइनल में पाकिस्तान से मिल पाएगा या नहीं, लेकिन अगर ऐसा होता है, तो क्या पाकिस्तान वर्ल्ड कप फाइनल खेलने से मना कर देगा?"

इसके तुरंत बाद, पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी इस पर अपनी राय दी, और बताया कि इस तरह के बॉयकॉट से नॉकआउट मैचों में क्या दिक्कतें आ सकती हैं. क्या नॉकआउट में भी भारत-पाकिस्तान मैच नहीं होगा? पक्का? अगर ऐसा हुआ तो यह "वर्ल्ड टी20 बाय" होगा.  

Advertisement

बता दें कि अगरद पाकिस्तान, भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलता है तो आईसीसी से सख्त सजा मिल सकती है. पाकिस्तान को टूर्नामेंट से पूरी तरह बैन भी किया जा सकता है. इसके अलावा आईसीसी से मिलने वाले सालाना राजस्व को रोका जा सकता है.इन सबके अलावा द्विपक्षीय सीरीज पर रोक, डब्ल्यूटीसी अंक और आइसीसी रैंकिंग पर इसका असर पड़ सकता है. यानी कुल मिलाकर इस फैसले से पाकिस्तान का क्रिकेट मिट्टी में मिल जाएगा. 

Featured Video Of The Day
Owaisi EXCLUSIVE | Assam Elections: 'मुस्लिम, NRC, कांग्रेस और हिमंता' असम से ओवैसी का INTERVIEW
Topics mentioned in this article