इमरान खान...विवियन रिचर्ड्स को लेकर कपिल देव ने चुनी अपने दौर की T20 प्लेइंग 11, किसी भारतीय को नहीं दी जगह

Kapil Dev picks T20 XI of his era. कपिल देव की ऑलटाइम T20 XI वायरल, 11 में 9 खिलाड़ी विंडीज और पाकिस्तान से हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Kapil dev ने चुनी टी-20 प्लेइंग 11, कपिल देव ने चुनी अपने दौर की ऑलटाइम T20 XI; भारत का कोई खिलाड़ी शामिल नहीं

Kapil Dev picks T20 XI : भारत के महान कप्तान कपिल देव ने पने दौर की ऑलटाइम T20 प्लेइंग 11 का ऐलान किया है. कपिल देव ने ओपनर के तौर पर डेसमंड हेन्स और गॉर्डन ग्रीनिज का चुनाव किया है. इसके बाद उन्होंने नंबर 3 पर धुआंधार बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स को जगह दी है. नंबर 4 पर कपिल देव की पसंद मार्टिन क्रो बने हैं. भारत को पहला वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने वाले कपिल देव ने कप्तान के तौर पर क्लाइव लॉयड का चुनाव किया है. क्लाइव लॉयड की कप्तानी में वेस्टइंडीज दो बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. 

कपिल देव ने विकेटकीपर के तौर पर जेफ डुजॉन का चुनाव किया है. वहीं, पूर्व भारतीय कप्त्तान ने अपनी बेस्ट टी-20 टीम में तेज गेंदबाज के तौर पर वसीम अकरम,  जोएल गार्नर और एलन डोनाल्ड का चुनाव किया है. स्पिनर के तौर पर कपिल देव की पसंद अब्दुल कादिर बने हैं. वहीं, कपिल देव ने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फील्डर माने गए जोंटी रोड्स को 12वां खिलाड़ी चुना है.

बता दें कि कपिल देव की इस टीम में  11 में 9 खिलाड़ी वेस्टइंडीज और पाकिस्तान से हैं. सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि कपिल देव ने किसी भारतीय को जगह नहीं दी है. सोशल मीडिया पर कपिल देव की ओर से चुनी गई इस टीम को लेकर काफी चर्चा हो रही है 

Advertisement

कपिल देव ने चुनी अपने दौर की ऑलटाइम T20 XI

डेसमंड हेन्स, गॉर्डन ग्रीनिज, विवियन रिचर्ड्स, मार्टिन क्रो, क्लाइव लॉयड (कप्तान), इमरान खान, जेफ़ डुजॉन (विकेटकीपर), वसीम अकरम, जोएल गार्नर, एलन डोनाल्ड, अब्दुल कादिर जोंटी रोड्स (12वां खिलाड़ी)

ये भी पढ़ें- कोहली-रोहित नहीं, इन 2 खिलाड़ियों के साथ गौतम गंभीर कर रहे हैं नाइंसाफी? पूर्व भारतीय दिग्गज ने उठाए बड़े

Advertisement

ये भी पढ़ें- 2 दिन..750 गेंद में सिमटा टेस्ट, ICC की चुप्पी पर फूटा सुनील गावस्कर का गुस्सा, बोले- ऑस्ट्रेलिया के मामले में दोहरा मापदंड

Featured Video Of The Day
नेपाल में भीषण तबाही के बाद लोगों की दर्दनाक आपबीती!

Topics mentioned in this article
Ramlal Nikhanj Kapil Dev
India
Pakistan
Cricket