- जोस बटलर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं
- विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप में 1292 रन बनाकर पहले स्थान पर बने हुए हैं
- रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप में 1220 रन बनाकर दूसरे स्थान पर अपनी पकड़ बनाई है
Jos Buttler Created History: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) ने इतिहास रच दिया है. वह आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. पहले स्थान पर पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का नाम आता है. जिन्होंने यहां 35 मैच खेलते हुए 33 पारियों में 1292 रन बनाए हैं. दूसरे स्थान पर और कोई नहीं बल्कि कोहली के जोड़ीदार पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा हैं. जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में 47 मैच खेलते हुए 44 पारियों में 1220 रन ठोके हैं. तीसरे स्थान पर अब जोस बटलर काबिज हैं. बटलर ने टी20 वर्ल्ड कप में 36 मैच खेलते हुए 35 पारियों में 1039 रन बनाए हैं.
जोस बटलर ने तोड़ा महेला जयवर्धने का रिकॉर्ड
यही नहीं जोस बटलर ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पूर्व श्रीलंकाई कप्तान महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ दिया है. जयवर्धने ने टी20 वर्ल्ड कप में 31 मैच खेलते हुए 31 पारियों में 1016 रन बनाए थे. वहीं जोस बटलर के नाम टी20 वर्ल्ड कप में 1039 रन हो गए हैं.
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप पांच बल्लेबाज
विराट कोहली (भारत) - 35 मैच - 33 पारी - 1292 रन
रोहित शर्मा (भारत) - 47 मैच - 44 पारी - 1220 रन
जोस बटलर (इंग्लैंड) - 36 मैच - 35 पारी - 1039 रन
महेला जयवर्धने (श्रीलंका) - 31 मैच - 31 पारी - 1016 रन
डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) - 41 मैच - 41 पारी - 984 रन
254 रन बनाते ही टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे बटलर
जोस बटलर जारी सीजन में अगर 254 रन बनाने में कामयाब होते हैं तो वह आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. मौजूदा समय में वह विराट कोहली से 254, जबकि रोहित शर्मा से 182 रन पीछे हैं. इंग्लैंड की तरफ से वह टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं.
यह भी पढ़ें- ICC और PCB में शुरू हुई बातचीत, आईसीसी ने 'फोर्स मेज्योर' पर पीसीबी से मांगा स्पष्टीकरण














