PAK vs SA: पाकिस्तान कोच पद से इस्तीफे के पीछे की ये है कहानी, गिलेस्पी ने खुद कर दिया खुलासा

Jason Gillespie on Stepping Down as Pakistan Coach: गिलेस्पी और कर्स्टन दोनों को टी20 विश्व कप 2024 से पहले दो साल के अनुबंध पर नियुक्त किया गया था

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Jason Gillespie on Resignation As Pakistan Test Coach

Jason Gillespie Stepped Down as Pakistan Test Team Coach: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने गुरुवार को घोषणा की कि जेसन गिलेस्पी ने पाकिस्तान की टेस्ट टीम के कोच पद से इस्तीफा दे दिया है जिसके बाद पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी दो मैचों की सीरीज के लिए गिलेस्पी की जगह ली है. पाकिस्तान 26 दिसंबर से प्रोटियाज (PAK vs SA) के खिलाफ दो टेस्ट खेलेगा और वे दौरे के व्हाइट-बॉल मुकाबले के लिए पहले से ही अफ्रीका में हैं.

गिलेस्पी ने स्काई स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा की "मुझे समय-समय पर निराशा होती रहती है. यह वो काम नहीं था जिसके लिए मैंने जिम्मेदारी संभाली थी, मैं पूरी तरह से ईमानदार रहूंगा.

आकिब वर्तमान में पाकिस्तान की व्हाइट बॉल टीम के अंतरिम कोच हैं. गिलेस्पी का अनुबंध 2026 में समाप्त होने वाला था लेकिन गिलेस्पी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा टिम नीलसन के अनुबंध की समीक्षा नहीं करने के बाद इस्तीफा दे दिया, जिन्हें पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज की सिफारिश पर टीम के हाई परफार्मेंस कोच के रूप में लाया गया था.

गिलेस्पी पीसीबी के उस फैसले से भी नाराज थे जिसमें उन्हें टीम के चयन और पिच तैयार करने में शामिल होने के अधिकार से मुक्त कर दिया गया था. यह याद किया जा सकता है कि गिलेस्पी के साथ व्हाइट बॉल टीम के कोच के रूप में शामिल हुए गैरी कर्स्टन ने ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका में सीरीज के लिए पाकिस्तान के रवाना होने से पहले इस्तीफा दे दिया था. कर्स्टन ने अधिकार के मामलों पर पीसीबी के साथ मतभेदों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया था.

Advertisement

गिलेस्पी और कर्स्टन दोनों को टी20 विश्व कप 2024 से पहले दो साल के अनुबंध पर नियुक्त किया गया था और पीसीबी ने पाकिस्तान टीम के लिए एक नए युग का वादा किया था. लेकिन एक बार जब आकिब को वरिष्ठ चयनकर्ता के रूप में लाया गया और पीसीबी ने उन्हें टीम चयन सहित सभी अधिकार दिए, तो विदेशी कोच बोर्ड से अलग होने लगे.

(भाषा के इनपुट के साथ)

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War | लड़ रहा ईरान, रो रहा Pakistan? Trump | Iran Attack On US | PAK
Topics mentioned in this article