Vaibhav Sooryavanshi's revelation: टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2026) में शनिवार को टीम इंडिया ने यूएसए (Ind vs USA) को 29 रन से हराकर मेगा इवेंट में विजयी अभियान का आगाज किया. जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव के जोर-शोर से चर्चे हैं, तो बातें 14 साल के छोकरे वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की घर-घर में हो रही हैं. जैसा कारनामा वैभव ने 175 रन की पारी खेलकर किया, उसे अब 14 साल के बच्चों पर जरूर दबाव हो चला है है. बहरहाल, दिन पर दिन बौद्धिक रूप से भी परिपक्व हो रहे वैभव ने खिताब जीतने के बाद पिता के साथ हुई बातचीत को लेकर खुलासा किया. वैबव ने कहा, 'मैंने अपने पापा से बात की और उनसे कहा कि आधा सपना पूरा हो गया है, लेकिन आधा अभी बाकी है. और वह सीनियर टीम के लिए खेलना.'
वैभव ने एक वेबसाइट से बातचीत में कहा, 'हर खिलाड़ी का सपना सीनियर टीम के लिए खेलना होता है. यही अब मेरा फोकस है'. 14 वर्षीय को फाइनल में मैन ऑफ द मैच और टूर्नामेंट में उनकी असाधारण बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट नामित किया गया. टूर्नामेंट में साधारण शुरुआत के बाद सूर्यवंशी ने अंत में दबदबा बनाया और अपने इर्द-गिर्द बने भारी प्रचार को सही साबित किया. अफगानिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में उनकी 33 गेंदों में 68 रनों की पारी ने भारत के लिए 311 रनों के भारी लक्ष्य का पीछा करने का रास्ता बनाया. इससे पहले उन्होंने किसी भी टूर्नामेंट फाइनल में संभवतः सबसे महान पारियों में से एक खेली.
सूर्यवंशी ने फाइनल की पूर्व संध्या पर सो न पाने को लेकर खुलासा करते हुए कहा, 'उन्हें दबाव महसूस हुआ. मैं पूरी रात नहीं सोया और बस एक या दो घंटे की नींद मिली. यह बहुत बड़ा मैच था. हम कह सकते हैं कि हम इसे सामान्य मैच की तरह खेलेंगे लेकिन हम पर दबाव था. फाइनल का दबाव था और हर देश में आप अंडर-19 विश्व कप फिर से खेल सकते हैं, लेकिन भारत में आप नहीं कर सकते. इसलिए फाइनल खेलना और जीतना एक यादगार पल है. बहुत कम मौके मिलते हैं. हमें वह मौका मिला.'
यह भी पढ़ें:














