IND vs NZ, 5th T20I: ईशान किशन का T20 में WORLD RECORD, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

Ishan Kishan ने पांचवें टी-20 मैच में धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की और 103 रन बनाकर तहलका मचा दिया. अपनी शतकीय पारी के दौरान ईशान ने एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Ishan Kishan record in T20I: ईशान किशन ने रचा इतिहास
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में 42 गेंदों पर अपना पहला टी20 शतक बनाया
  • ईशान किशन टी20 क्रिकेट में विकेटकीपर के रूप में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने
  • भारतीय टीम ने पांचवें मैच में 271 रन बनाए और न्यूजीलैंड को 46 रन से हराकर सीरीज 4-1 से जीती
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Ishan Kishan, IND vs NZ: ईशान किशन के पहले टी20 शतक ने स्थानीय सितारे संजू सैमसन की नाकामी की भरपाई कर दी और उनके साथ अर्शदीप सिंह ने पांच विकेट लेकर न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को पांचवें और आखिरी मैच में भारत को 46 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. भारत ने सीरीज 4 .1 से जीतकर अगले सप्ताह शुरू हो रहे टी20 विश्व कप की तैयारी पुख्ता कर ली. ईशान का यह पहला शतक था, बतौर विकेटकीपर ईशान के नाम अब टी-20 क्रिकेट में कुल 6 शतक दर्ज हो गए हैं. ईशान विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी हैं. पहले नंबर पर क्विंटन डी कॉक हैं जिनके नाम बतौर विकेटकीपर 8 शतक दर्ज है.

Photo Credit: PTI

वहीं, ओवरऑल ईशान का टी-20 में कुल 7 शतक हैं. भारत की ओर से सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में ईशान संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर है. ईशान ने अपनी पारी में 10 छक्के लगाए, ऐसा कर ईशान एक T20I पारी में भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज हैं .

एक T20I पारी में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय
13 - अभिषेक शर्मा बनाम इंग्लैंड󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿, 2025*
10 - रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका, 2017
10 - संजू सैमसन बनाम साउथ अफ्रीका, 2024
10 - तिलक वर्मा बनाम साउथ अफ्रीका, 2024
10 - ईशान किशन बनाम न्यूजीलैंड, 2026*

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज शतक, बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

टी-20 में यह किसी भी बल्लेबाज की ओर से न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया गया सबसे तेज शतक है. ईशान ने 42 गेंद पर शतक लगाया. इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज टी-20 शतक श्रीलंका के कुसल परेरा ने बनाए थे. कुसल परेरा ने 44 गेंद पर शतक ठोका था. इसके अलावा हसन नवाज़ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में 44 गेंद पर शतक ठोका था. 

मैच की बात करें तो भारत ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 271 रन बनाए जिसके बाद न्यूजीलैंड  की टीम 19.4 ओवर में 225 रन बनाकर आउट हो गई. भारतीय टीम की ओर से ईशान ने जहां शतक जमाया तो वहीं, सूर्या ने 30 गेंद पर 63 रन की पारी खेली, वहीं, गेंदबाजी के दौरान अर्शदीप ने 5 विकेट चटकाए. 

Featured Video Of The Day
Union Budget 2026: कुछ ही देर में संसद में पेश होगा आम बजट | Nirmala Sitharaman | PM Modi | Tax