ईशान किशन 2023 में भारतीय टीम के तीनों प्रारूपों में खेलने वाले खिलाड़ियों में शामिल थे, लेकिन कई अप्रत्याशित घटनाक्रमों के बाद उनका करियर मुश्किल दौर में पहुंच गया और उन्हें बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध से भी बाहर होना पड़ा. ईशान ने इसके बाद घरेलू क्रिकेट में जमकर मेहनत की. उन्होंने 2025-26 रणजी ट्रॉफी में शतक लगाए और झारखंड को उस सत्र की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने में अहम योगदान दिया। उन्होंने टूर्नामेंट में 517 रन बनाए, जिसमें दो शतक शामिल थे.
ईशान को जल्द ही बीसीसीआई का केंद्रीय अनुबंध वापस मिल गया और सफेद गेंद के प्रारूपों में भारतीय टीम में भी जगह मिल गई. अब वह अपने करियर के उस मुश्किल दौर को पीछे छोड़ चुके हैं. ईशान ने कहा, “आजकल मैं जो सबसे अच्छी चीज कर रहा हूं, वह है किसी भी चीज के बारे में ज्यादा न सोचना. एक बल्लेबाज के तौर पर मेरा काम बस मैदान पर जा कर गेंद के मुताबिक प्रतिक्रिया देना है. मैं खुद से किसी तरह की उम्मीद नहीं रखता.''
ईशान ने आगे कहा, "जाहिर है, कभी-कभी आपका सब्र जवाब दे जाएगा, लेकिन ऐसे में आपको खुद से बात करनी होगी. आपको खुद पर काबू रखना होगा, यह सोचने के बजाय कि आप सही फैसला ले रहे हैं या नहीं, अपने विचारों को शांत करना होगा और उसके बाद ही अपने प्लान पर अमल करना होगा."
सीमित ओवरों के मुकाबले खेल कर दलीप ट्रॉफी के लिए पहुंचे किशन से जब पूछा गया कि दक्षिण क्षेत्र के गेंदबाजों के खिलाफ फाइनल में उतरते समय उनकी रणनीति क्या थी तो उन्होंने कहा, ‘‘ यहां आने से पहले मैं बीसीसीआई के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' में था. वहां हम सब खास तौर पर लाल गेंद से अभ्यास कर रहे थे. जब आप लगातार टी20 खेलते हैं तो बहुत ज्यादा शॉट खेलने लगते हैं. दलीप ट्रॉफी में पूर्वोत्तर क्षेत्र के खिलाफ मेरी पहली पारी में भी ऐसा ही हुआ।”
किशन ने उस पारी की गलती को याद करते हुए कहा, “पारी के बीच में मैं कट शॉट खेलने गया, लेकिन फिर असमंजस में पड़ गया कि गेंद को हिट करना चाहिए या नहीं. इसी सोच में मैं अपना विकेट गंवा बैठा. फाइनल में उतरने से पहले किशन ने अपना ध्यान फिर से सही दिशा में लगाया. उन्होंने साथी बल्लेबाजों के साथ ज्यादा समय बिताया और धीरे-धीरे साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.
ये भी पढ़ें- दलीप ट्रॉफी इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप 5 विकेटकीपर, ईशान किशन बने नंबर-1
ये भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा-वैभव सूर्यवंशी ओपनर, ईशान किशन नंबर 6 पर, अफगानिस्तान के खिलाफ ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
ये भी पढ़ें- ईशान किशन नंबर 2, यशस्वी जायसवाल नंबर 3, दलीप ट्रॉफी फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप 8 बल्लेबाज