- इरफ़ान पठान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, भारत और इंग्लैंड को चुना है
- पूर्व क्रिकेटर उथप्पा ने भारत, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप के टॉप चार में माना है
- पुजारा, कुंबले और चोपड़ा ने सर्वसम्मति से भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड को सेमीफाइनलिस्ट चुना है
T20 World Cup Prediction: पूर्व भारतीय तेज़ गेंदबाज़ इरफ़ान पठान ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भविष्यवाणी की है और उन 4 टीमों के बारे में अपनी राय दी है जो सेमीफाइनल में पहुंच सकती है. बता दें कि टी-20- वर्ल्ड कप का आगाज 7 फरवरी से होने वाला है और इसका फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा. इस बार टी-20 वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले जाएंगे. वहीं, भारत के पूर्व दिग्गज इरफान पठान ने सेमीफाइनलिस्ट को लेकर भविष्यवाणी की है. स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए इरफान पठान ने ऐसी 4 टीमों के नाम बताए हैं जो सेमीफाइनल में पहुंच सकती है.
पूर्व भारतीय दिग्गज ने ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, भारत और इंग्लैंड को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए सेमीफाइनलिस्ट करार दिया. इतना नहीं इरफान के अलावा उथप्पा ने भारत, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड को टॉप 4 में चुना, जबकि पुजारा, कुंबले और चोपड़ा ने सर्वसम्मति से भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड टॉप 4 के लिए चयन किया है भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनलिस्ट के तौर पर भारत, साउथ अफ्रीका, न्यूज़ीलैंड और इंग्लैंड को चुना तो रैना ने भारत, साउथ अफ्रीका, न्यूज़ीलैंड और श्रीलंका को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनलिस्ट करार दिया है
T20 World Cup 2026 के लिए सेमीफाइनलिस्ट भविष्यवाणी
| पूर्व दिग्गज | चुनी गई सेमीफाइनलिस्ट टीमें |
| रॉबिन उथप्पा | भारत, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड |
| इरफान पठान | भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, पाकिस्तान |
| चेतेश्वर पुजारा | भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड |
| अनिल कुंबले | भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड |
| आकाश चोपड़ा | भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड |
| मोहम्मद कैफ | भारत, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड |
| सुरेश रैना | भारत, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, श्रीलंका |
| संजय बांगर | भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड |














