23 days ago

Ireland vs Zimbabwe T20 World Cup Highlights: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा उलटफेर हुआ है और ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई है. जबकि ज़िम्बाब्वे सुपर-8 में जगह बनाने में सफल हुई है. पल्लेकेले में ज़िम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच हुआ मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया. इस मैच के रद्द होने पर दोनों टीमों को 1-1 अंक दिया गया. ज़िम्बाब्वे के अब 5 अंक हो गए हैं. जबकि ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड अधिकतम 4-4 अंकों तक ही पहुंच पाएंगे. ऐसे में ज़िम्बाब्वे ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. ज़िम्बाब्वे इसके साथ ही 2028 टी20 वर्ल्ड कप का क्वालीफिकेशन भी हासिल कर चुकी है. 

सुपर-8 के लिए अब 7 टीमों ने क्वालीफाई कर लिया  है. अब सिर्फ एक स्पॉट बचा है. क्या यह पाकिस्तान होगी या फिर अमेरिका, दोनों में कौन सुपर-8 में जाएगा, यह हमें बुधवार सुबह पता चल जाएगा. ज़िम्बाब्वे के फैंस सुबह से ही स्टेडियम में मौजूद थे और टीम के क्वालीफाई करते ही वह ड्रेसिंग रूम के सामने ही जश्न मनाने लगे. खिलाड़ी भी इसमें शामिल हुए. (Scorecard)

यह भी पढ़ें: PAK vs NAM: पाकिस्तान पर ग्रुप स्टेज से वर्ल्ड कप से होगा बाहर! इस टीम को होगा फायदा, जानें क्या है समीकरण

Ireland vs Zimbabwe Highlights T20 World Cup 2026 Straight From Pallekele International Cricket Stadium, Pallekele

Feb 17, 2026 17:46 (IST)

Ireland vs Zimbabwe T20 World Cup LIVE: ज़िम्बाब्वे सुपर-8 में

यह मैच बारिश के कारण रद्द हुआ है. ऐसे में आयरलैंड और ज़िम्बाब्वे को 1-1 अंक दिया गया है. ज़िम्बाब्वे के अब 5 अंक हो गए हैं और ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड अपना बचे मैच जीतकर भी अधिकतम 4 अंकों तक पहुंच पाती. ऐसे में ज़िम्बाब्वे सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर घई है. जबकि ऑस्ट्रेलिया बाहर हुई है.

Feb 17, 2026 17:33 (IST)

Ireland vs Zimbabwe LIVE Score: मैच रद्द

अंपायरों ने क्यूरेटर से लंबी बातचीत की और ड्रेसिंग रूम में वापस चले गए हैं. हमें जल्द ही कुछ खबर मिलेगी. वे अब दोनों कप्तानों से बात कर रहे हैं. चलिए मैच रद्द हो गया है. इसका मतलब है कि ऑस्ट्रेलिया ग्रुप स्टेज से टी20 वर्ल्ड कप से बाहर. आयरलैंड भी बाहर. ज़िम्बाब्वे सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर जाएगी

Feb 17, 2026 17:30 (IST)

Ireland vs Zimbabwe LIVE Score: आखिरी आधा घंटा

बैकएंड में कुछ हलचल है और कई कवर हटा दिए गए हैं. मुख्य क्यूरेटर अंपायरों से बातचीत कर रहे हैं, लेकिन वे सभी छाते के नीचे हैं. इसका मतलब सिर्फ इतना है कि बूंदाबांदी पूरी तरह से नहीं रुकी है. जिम्बाब्वे के समर्थक बारिश में भी जश्न मना रहे हैं. उन्होंने श्रीलंका में खूब आनंद लिया है और मुंबई, चेन्नई और दिल्ली में होने वाले संभावित मैचों के साथ सुपर 8 में अपनी टीम का समर्थन करने के लिए उत्सुक होंगे.

Feb 17, 2026 17:26 (IST)

Ireland vs Zimbabwe LIVE Score: आखिरी आधा घंटा

अब आखिरी आधे घंटे का समय बचा है लगभग. अगर 6:10 तक मैच शुरू नहीं हुआ तो ऑस्ट्रेलिया ग्रुप स्टेज से ही टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होगा. 

Advertisement
Feb 17, 2026 16:45 (IST)

Ireland vs Zimbabwe Live Score: नहीं रूकी है बारिश

Ireland vs Zimbabwe Live Score: 
पल्लेकेले में बारिश रूकी नहीं है अभी तक. बारिश तेज नहीं हो रही है. ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप से बाहर होने के कगार पर है. अब कोई चमत्कार ही उन्हें बचा सकता है. मैच रद्द होने की ओर बढ़ता हुआ.

Feb 17, 2026 15:07 (IST)

Ireland vs Zimbabwe LIVE Score: तेजी से खराब हो रहा मौसम

पल्लेकेले में मौसम तेजी से खराब हो रहा है. स्टेडियम से पीछे के पहाड़ मुश्किल ही नजर आ रहे है. फिलहाल हल्की बूंदा-बांदी हो रही है, लेकिन पीछे अंधेरा छाया हुआ है. कवर पर काफी पानी जमा है और नीली चादरों पर पानी की बूंदे गिरती हुई दिख रही हैं. श्रीलंका के किसी भी खेल स्थल की तरह, पूरा मैदान कवर से ढका हुआ है.

Advertisement
Feb 17, 2026 14:50 (IST)

Ireland vs Zimbabwe LIVE Score: अच्छी नहीं है ताजा तस्वीरें

ताजा तस्वीरें अच्छी नहीं है. बारिश तेज नहीं है, लेकिन रूक-रूक सुबह से बारिश हो रही है. जब तक हल्की बारिश भी होती रहेगी, अंपायर्स मैच शुरू नहीं करेंगे. पल्लेकेले में सुबह से बारिश हो रही है. स्टैंड में फैंस नजर आ रहे हैं. दोनों देशों के खिलाड़ी डगआउट में है. मैदान पर कवर्स हैं और उन पर पानी नजर आ रहा है. 

Feb 17, 2026 14:34 (IST)

Ireland vs Zimbabwe LIVE Score: अगर रद्द हुआ मैच तो?

अभी तक टॉस नहीं हो पाया है. टॉस में देरी हुई है. पल्लेकेले में बारिश हो रही है और पूरा मैदान कवर से ढका हुआ है. हालांकि, मौसम में सुधार की संभावना है और उम्मीद है कि दिन बढ़ने के साथ-साथ क्रिकेट देखने को मिलेगा. अगर बारिश के कारण आज का मैच रद्द होता है तो ऑस्ट्रेलिया बाहर हो जाएगी. भगवान भी ऑस्ट्रेलिया के साथ नहीं है.

Feb 17, 2026 14:32 (IST)

Ireland vs Zimbabwe LIVE Score: टॉस में हुई देरी

बारिश के चलते टॉस में देरी हो रही है. कवर्स लाए जा रहे हैं. यह अच्छे संकेत नहीं है. 

Feb 17, 2026 14:30 (IST)

T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड भी पहुंचा

न्यूजीलैंड ने कनाडा को हराकर सुपर-8 का टिकट कटा लिया है. अब सिर्फ दो स्पॉट बचे हैं. एक है ग्रुप ए में और दूसरा ग्रुप बी में. ग्रुप बी का फैसला आज हो सकता है. ग्रुप ए का फैसला बुधवार को होने की उम्मीद है. 

Advertisement
Feb 17, 2026 14:27 (IST)

Ireland vs Zimbabwe LIVE Score: थोड़ी देर में होगा टॉस

जिम्बाब्वे ने ब्रेंडन टेलर की जगह बेन कुरेन को टीम में शामिल किया है, लेकिन टीम में किसी बदलाव की उम्मीद नहीं है. आयरलैंड को भी शायद ही कोई बदलाव करना पड़ेगा, खासकर ओमान के खिलाफ उनके शानदार प्रदर्शन के बाद. आज टॉस का कोई खास असर नहीं पड़ेगा और पिच पर खूब रन बनने की उम्मीद है. 

Feb 17, 2026 13:57 (IST)

Ireland vs Zimbabwe LIVE Score: अगर आज हारी जिम्बाब्वे तो क्या होगा?

अगर आज जिम्बाब्वे हार जाती है तो उन पर दबाव बढ़ जाएगा, लेकिन वह फिर भी सुपर-8 की रेस में रहेंगे. जिम्बाब्वे को अपना आखिरी मैच श्रीलंका के खिलाफ खेलना है और उस मैच में  उन्हें हार हाल में श्रीलंका को हराना होगा. सिकंदर रजा की टीम ने अब तक परिस्थितियों का शानदार ढंग से सामना किया है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी जीत अनुशासन के दम पर मिली थी. शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने लगातार रन बनाए हैं और ब्लेसिंग मुजरबानी ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया है. 

Advertisement
Feb 17, 2026 13:51 (IST)

Ireland vs Zimbabwe LIVE Score: ऐसी हैं दोनों टीमें

Ireland vs Zimbabwe LIVE Score: 

आयरलैंड टीम: टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जोशुआ लिटिल, क्रेग यंग, ​​बेंजामिन व्हाइट, बेंजामिन कैलिट्ज़, सैम टॉपिंग

जिम्बाब्वे टीम: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), डायोन मायर्स, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजाराबानी, रिचर्ड नगारवा, बेन कुरेन, क्लाइव मैडेंडे, टिनोटेंडा मापोसा

Feb 17, 2026 13:50 (IST)

Ireland vs Zimbabwe LIVE Score: कैसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

Ireland vs Zimbabwe LIVE Score: बात अगर हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की करें तो 18 मैच हुए हैं. इस दौरान दोनों ही टीमों ने 8-8 मैच जीते हैं जबकि 2-2 मैचों का कोई नतीजा नहीं आया है. 

Feb 17, 2026 13:50 (IST)

Ireland vs Zimbabwe LIVE Score: ज़िम्बाब्वे दूसरे स्थान पर

दो मैचों में दो जीत के साथ जिम्बाब्वे ग्रुप बी की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है. श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराकर सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है. ऑस्ट्रेलिया के बराबर अंकों पर होने के कारण, जिम्बाब्वे को हराने पर वे तीसरे स्थान पर पहुंच सकते हैं, भले ही वे वर्तमान में नेट रन-रेट में पीछे हों. 

Feb 17, 2026 13:49 (IST)

Ireland vs Zimbabwe LIVE Score: जीत दिलाएगी ज़िम्बाब्वे को सुपर-8 का टिकट

आज की एक जीत ज़िम्बाब्वे को सुपर-8 का टिकट दिला देगी. ग्रुप बी से पहले ही श्रीलंका सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. 

Feb 17, 2026 13:48 (IST)

Ireland vs Zimbabwe LIVE Score: क्या है समीकरण

अगर ऑस्ट्रेलिया को सुपर-8 में पहुंचना है तो ज़िम्बाब्वे को अपने बचे दोनों मुकाबले गंवाने होंगे. ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद करनी होगी कि ओमान के खिलाफ वह बड़ी जीत दर्ज करे और अंत में मामला जब नेट रन रेट पर अटके तो उसका रन रेट बाकी टीमों से बेहतर हो. 

Feb 17, 2026 13:48 (IST)

Ireland vs Zimbabwe LIVE Score: ऑस्ट्रेलिया के भाग्य का होगा फैसला!

नमस्कार स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स पर. आज आयरलैंड और ज़िम्बाब्वे के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है. दोनों टीमों की ताकत को देखते हुए यह मुकाबला कांटे का होने की उम्मीद है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के सुपर-8 के समीकरण को देखते हुए यह मैच काफी अहम है क्योंकि आज ज़िम्बाब्वे की जीत ऑस्ट्रेलिया को सुपर-8 की रेस से बाहर कर देगी. ऐसे में आज ऑस्ट्रेलियाई फैंस ज़िम्बाब्वे की जीत की दुआ करेंगे. 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: America के Oil Tanker पर ईरान का बड़ा हमला! समुद्र के बीच जलता दिखा जहाज | NDTV
Topics mentioned in this article