IPL Auction 2024: इन 3 खिलाड़ियों ने आयोजन की पूर्व संध्या पर लिया नीलामी से हटने का फैसला

IPL Auction 2024: एक रिपोर्ट के अनुसार विश्व कप फाइनल के नायक ट्रेविस हेड सहित ऑस्ट्रेलिया के अन्य खिलाड़ी आईपीएल के पूरे सत्र के लिए उपलब्ध रहेंगे. वहीं, बांग्लादेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान 22 मार्च से 11 मई तक ही उपलब्ध रहेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 11 mins
IPL Auction 2024: तीन खिलाड़ियों के अलावा हेजलवुड ने कहा है कि वह मई के महीने में ही आईपीएल में उपलब्ध रहेंगे
नयी दिल्ली:

IPL Auction 2024: अब जबकि आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन (2024 IPL Auction) का मेला मंगलवार को दुबई में सजने जा रहा है, तो आयोजन की पूर्व संध्या पर तीन खिलाड़ियों ने नाम वापस ले लिया है. BCCI ने आईपीएल की टीमों को सूचित किया है कि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड मई के पहले सप्ताह से ही आईपीएल 2024 के लिए उपलब्ध रहेंगे. ऑस्ट्रेलिया की वनडे विश्व कप में जीत में अहम भूमिका निभाने वाले हेजलवुड अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण मार्च और अप्रैल में आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे. इस तेज गेंदबाज को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने ‘रिलीज' कर दिया था तथा उन्हें मंगलवार को दुबई में होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी में दो करोड़ रुपए के आधार मूल्य वाले वर्ग में रखा गया है.

जानें कहां होगा IPL Auction का सीधा प्रसारण और तमाम बातें

एक रिपोर्ट के अनुसार विश्व कप फाइनल के नायक ट्रेविस हेड सहित ऑस्ट्रेलिया के अन्य खिलाड़ी आईपीएल के पूरे सत्र के लिए उपलब्ध रहेंगे. वहीं, बांग्लादेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान 22 मार्च से 11 मई तक ही उपलब्ध रहेंगे.

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तास्किन अहमद और शोरिफुल इस्लाम हालांकि अगले साल होने वाले आईपीएल के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे क्योंकि उन्हें मार्च और अप्रैल में श्रीलंका और जिंबॉब्वे के खिलाफ होने वाली घरेलू श्रृंखला के लिए बांग्लादेश की टीम में जगह मिलने की उम्मीद है. वहीं, इंग्लैंड के युवा लेग स्पिनर रेहान अहमद ने नीलामी से नाम वापस ले लिया है. उन्हें 50 लाख रुपए के आधार मूल्य वर्ग में रखा गया था. यह 19 वर्षीय खिलाड़ी भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के बाद स्वदेश लौट जाएगा.

Advertisement

श्रीलंका के स्पिनर वानिंदु हसरंगा और तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा भी आईपीएल के पूरे सत्र के लिए उपलब्ध रहेंगे क्योंकि वह अपने देश की टेस्ट टीम में शामिल नहीं है. श्रीलंका की टेस्ट टीम में शामिल अन्य खिलाड़ी बांग्लादेश के खिलाफ तीन अप्रैल को समाप्त होने वाली श्रृंखला के बाद ही आईपीएल में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे. 

Featured Video Of The Day
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में फूट-फूटकर क्यों रोने लगे कांग्रेस विधायक, देखें VIDEO