IPL 2026: कौन मचाएगा तूफान, किसका बल्ला बनेगा 'गदा' ? आईपीएल से पहले बड़ा सवाल

IPL 2028: पिछले साल आईपीएल के 18वें संस्करण में वह देखने को मिला, जो बमुश्किल ही करोड़ों फैंस को देखने को मिला था. यह वजह है कि चर्चा इस बार भी जोर-शोर से है

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
IPL 2026: इस बार मेगा इवेंट के और ज्यादा रोमांचक होने की उम्मीद है
X: social media

अब जबकि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का 19वां संस्करण शुरू होने में चंद ही दिन बाकी रह गए हैं, तो दुनिया के करोड़ों फैंस के ज़हन में अलग ही तस्वीर कौंध रही है. ठीक वैसी ही तस्वीर, जिसके दर्शन पिछले बार जब हुए तो तो तमाम फैंस ने दांत तले उंगली दबा ही. तब पिछले साल सनराइ्जर्स हैदराबाद के बल्लेबाजोंने मैदान पर बल्ले से ऐसा तूफान मचाया कि बॉलरों की सांसें उखड़ गईं.  अभिषेक शर्मा और उनके कंगारू ओपनर ट्रेविस हेड के बल्ले मानो बॉलरों पर किसी महावीर के गदा जैसे टूटे. और इसका असर यह हुआ कि हैदराबाद ने नया इतिहास रचते हुए एक नहीं, बल्कि दो बार टूर्नामेंट में 250 से ऊपर का स्कोर खड़ा किया. यही वजह है कि इस बार टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही करोड़ों फैंस बातें कर रहे हैं कि क्या इस बार टूर्नामेंट में 300 या इससे ऊपर का स्कोर देखने को मिलेगा? 

समझो 300 हो ही गया!

फैंस गुनगुना रहे हैं..गीत सा गा रहे हैं कि समझो हो ही गया. और  वजह है हैदराबाद का पिछले साल का तूफानी स्कोर, जो मानो तीन सौ के किनारे ही जाकर ठहर गया. समझो कि पिछले साल हो ही गया था. 23 मार्च को हैदराबाद ने राजस्थान की बखिया उधेड़ते हुए 6 विकेट पर 286 रन बनाए, तो चर्चा तब भी 300 की हुई थी. और जब 25 मई को केकेआर के खिलाफ 3 विकेट पर 278 रन बनाए, तो भी कुछ ऐसा ही हुआ था. तब सनराइजर्स आंकड़े से कभी 14 रन दूर रह गए, तो कभी 22 रन दूर..और ये स्कोर ही हैं, जो फैंस को भरोसा दे रहे हैं कि अगर अभिषेक का बल्ला ऐसी ही गरजा, क्लासेन का कहर वैसे ही टूटा..और ट्रेविस हेड के बल्ले ने ठीक पिछले साल जैसी आग उगली, तो इस बार आईपीएल में 300 का भी स्कोर देखने को मिल सकता है. 

पंजाब भी पीछे नहीं रहा...!

अगर पिछले साल हैदराबाद के ओपनरों ने जमकर बवाल काटा, तो ढाई सौ का आंकड़ा छूने के लिए पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने भी पूरा जोर लग दिया. इसमें कप्तान श्रेयस अय्यर ने आगे रहकर अगुवाई की. यही वजह रही कि पंजाब किंग्स एक नहीं, बल्कि दो बार ढाई सौ के स्कोर के नजदीक पहुंचा. पिछले साल 12 अप्रैल को ही पंजाब ने हैदराबाद के खिलाफ 6 विकेट पर 245 का स्कोर खड़ा किया, तो एक बार इससे पिछले महीने जिंटा की टीम ने 25 मार्च को गुजरात के खिलाफ 5 विकेट पर 243 रन बनाए थे. राजस्थान ने भी एक मौके पर 23 मार्च को हैदराबाद के खिलाफ 6 विकेट पर 242 का स्कोर किया. और इन टीमों का स्कोर यह बताता है कि ये इस बार आंकड़े को और भी आगे ले जा सकती हैं. और इस कोशिश में अगर 300 का आंकड़ा इनकी झोली में आ गिरा, तो चौंकाने वाली बात नहीं ही होगी. 

इस वजह से हैदराबाद टीम है सबसे प्रबल दावेदार

अब जबकि इस साल का संस्करण शुरू होने को है. और अगर कोई टीम यह कारनामा करने में सबसे बड़ी दावेदार है, तो सनराइजर्स हैदराबाद है क्योंकि टूर्नामेंट के इतिहास के जो 5 सबसे बड़े स्कोर हैं, उसमें से चार पर हैदराबाद ने अपना नाम लिखवा रखा है. इसके अलावा उसके पास शीर्ष क्रम में ट्रेविस हेडल, अभिषेक शर्मा, इशान किशन और हेनरिच क्लासेन जैसे बल्लेबाज हैं, जो दिन विशेष पर एक साथ चल निकले, तो फिर सामने वाली टीम को बस भगवान ही बचा सकता है!  बहरहाल इस बार देखना होगा कि कौन सा बल्लेबाज प्रलय लेकर आता है? लेकिन फैंस के बीच 300 का स्कोर बनने को लेकर चर्चा जरूर  बहुत ही जोर-शोर से है.

Advertisement

IPL 2026:   मयंक यादव के पेसर बनने की वजह बहुत ही रुचिकर, युवा पेसर ने बुमराह को बताया टीचर जैसा

Featured Video Of The Day
Iran War: Mojtaba Khamenei नहीं तो किससे हो रही Secret Deal, Trump के Top Leader वाले बयान से खलबली