IPL 2026: सभी 10 टीमों की क्या है मजबूती और कमजोरी? शायद ही इस बार RCB बन पाएगी चैंपियन!

IPL 2026: आईपीएल में कुल 10 टीमें हिस्सा लेती हैं. आईपीएल 2026 का आगाज हो. उससे पहले बात करें इन 10वों टीमों की मजबूती और कमजोरी के बारे में तो वो कुछ इस प्रकार हैं- 

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Virat Kohli

IPL 2026: क्रिकेट प्रेमियों के इंतजार का पल समाप्त होने के बेहद करीब है. क्योंकि इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का शेड्यूल सामने आ गया है. हालांकि, यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि बोर्ड की तरफ से पूरे सीजन का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है. देश के कुछ राज्यों में होने वाले चुनावों को ध्यान में रखते हुए शुरुआती 20 दिनों का शेड्यूल जारी किया गया है. पहले फेज का पहला मुकाबला 28 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु में खेला जाएगा. प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें हिस्सा लेती हैं. आईपीएल 2026 का आगाज हो. उससे पहले बात करें इन 10वों टीमों की मजबूती और कमजोरी के बारे में तो वो कुछ इस प्रकार हैं- 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पिछले साल की विजेता टीम है. इस बार जब वह मैदान में उतरेगी तो वह कोशिश करेगी कि खिताब को अपने पाले में ही रखे. आरसीबी के बेड़े में एक से बढ़कर एक धुरंधर बल्लेबाज भी हैं जो फिर से टीम को चैंपियन बनाने का दम रखते हैं. मगर गेंदबाजी इस बार टीम की कमजोर कड़ी नजर आ रही है. पिछली बार टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाली पेश तिकड़ी संकट में है. यश दयाल निजी परेशानियों में घिरे हुए हैं, जबकि जोश हेजलवुड चोटिल चल रहे हैं. यहीं नहीं भुवनेश्वर कुमार 36 साल से ऊपर के हो गए हैं. इस उम्र में एक तेज गेंदबाज से पहले जैसे प्रदर्शन की उम्मीद रखना सरासर नाइंसाफी होगी. आरसीबी की टीम में विकेट लेने वाले स्पिनरों की भी कमी है. 

पंजाब किंग्स 

पंजाब किंग्स की टीम वैसे तो पूरी तरह से परफेक्ट नजर आ रही है. मगर पांचवें गेंदबाज की कमी टीम को संकट में डाल सकती है. पीबीकेएस के बेड़े में एक से बढ़कर एक धुरंधर बल्लेबाज मौजूद हैं, जो हारी हुई बाजी को भी जिताने का दम रखते हैं. 

चेन्नई सुपर किंग्स 

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम युवा एवं अनुभवी खिलाड़ियों से लैस है. बल्लेबाजी और गेंदबाजी काफी संतुलित है. मगर डेथ बॉलिंग में कमी नजर आती है. इसके अलावा मैच की फिनिशर की भी कमी है. आखिरी के ओवरों में एमएस धोनी अब उतने भरोसेमंद नजर नहीं आते हैं. 

मुंबई इंडियंस

पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस की टीम भी काफी संतुलित नजर आ रही है. अनुभवी खिलाड़ियों की भरमार है. गेम चेंजर खिलाड़ी मौजूद हैं. मगर तेज गेंदबाजी में गहराई की कमी नजर आती है. बुमराह और बोल्ट के बैकअप के तौर पर कोई स्ट्रांग गेंदबाज नजर नहीं आ रहा है.

कोलकाता नाइट राइडर्स 

हर बार की तरह इस बार भी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का स्पिन डिपार्टमेंट काफी तगड़ा नजर आ रहा है. बल्लेबाजी में मिडिल ऑर्डर गेम चेंजर खिलाड़ियों से भरा पड़ा है. मगर कप्तानी की बात आती है तो फिर से सवाल खड़ा हो जाता है. पिछले साल रहाणे की अगुवाई में टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. 

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स की मजबूत कड़ी उसके युवा बल्लेबाज हैं. मगर यहीं उसकी कमजोर कड़ी भी नजर आती है. प्रेशर वाले गेम में ये युवा धुरंधर खुद को कैसे संभालते हैं. ये देखना काफी दिलचस्प होगा. इसके अलावा विदेशी तेज गेंदबाजों की फिटनेस भी समस्या है. 

लखनऊ सुपर जायंट्स

लखनऊ सुपर जायंट्स की मजबूत कड़ी उसकी गहरी बल्लेबाजी है. टीम में एक से बढ़कर एक विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद हैं, जो हारती हुई बाजी को भी जिताने का दम रखते हैं. मगर तेज गेंदबाजी में फिटनेस की समस्या उसके माथे की लकीरें बढ़ा रही है.

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी और गेंदबाजी काफी मजबूत नजर आ रही है. खासकर कैप्टन पैट कमिंस की मौजूदगी में गेंदबाजी काफी तीखी नजर आ रही है. मगर टीम में अब भी विकेट लेने वाले स्पिनरों की कमी साफ झलकती है. 

गुजरात टाइटंस 

गुजरात टाइटंस की टीम हमेशा की तरह इस बार भी संतुलित नजर आ रही है. रणनीतिक गेंदबाजी उसकी सराहनीय है. मगर मिडिल ऑर्डर की समस्या अब भी उसकी बनी हुई है. यहां पारी को गति देने वाले बड़े नाम नदारद नजर आते हैं. 

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स 

युवा एवं अनुभव का अच्छा तालमेल नजर आता है. मगर यहां भी कप्तानी की अनिश्चितता बनी हुई है. पिछले सीजन में अक्षर पटेल ने बखूबी टीम को संभाला था. मगर बाद में वह भी ट्रैक से उतर गए थे.

यह भी पढ़ें- 'उनका देहांत हो गया', टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर वाले भारतीय स्टार का चौंकाने वाला बयान

Advertisement


 

Featured Video Of The Day
Iran Attacks in Dubai: ईरानी हमलों के बीच क्या भूखा मरेगा UAE? अबु धाबी से देखें ग्राउंड रिपोर्ट
Topics mentioned in this article