KKR vs SRH; IPL 2026: अभिषेक शर्मा मचाएंगे धमाल या नरेन की फिरकी का चलेगा जादू? जानें प्लेइंग 11, पिच और मौसम का हाल

IPL 2026 SRH vs KKR Preview; Playing 11: कोलकाता और हैदराबाद आपनी पहली हार के बाद आज जीत का खाता खोलने उतरेंगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
IPL 2026 SRH vs KKR Preview; Playing 11:

IPL 2026 SRH vs KKR Preview; Playing 11-Pitch and Weather Update: आईपीएल 2026 का छठा मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक इडेन गार्डेन में खेला जाएगा, जहां कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और हैदराबाद आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों की नजर इस सीजन की पहली जीत पर होगी, क्योंकि अपने-अपने शुरुआती मैच में दोनों को हार झेलनी पड़ी थी. होम ग्राउंड पर केकेआर का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है. टीम संतुलित दिख रही है और स्पिन अटैक भी मजबूत है. वहीं दूसरी ओर, हैदराबाद इस समय कई समस्याओं से जूझ रही है सबसे बड़ी कमी उनके नियमित कप्तान पैट कमिंस की है, जो चोट के कारण उपलब्ध नहीं हैं. उनकी गैरमौजूदगी से टीम की गेंदबाजी और नेतृत्व दोनों प्रभावित हुए हैं. ऐसे में दबाव बल्लेबाजों पर आ गया है कि वो बड़ा स्कोर खड़ा करें.

दोनों टीमों की बैटिंग और फॉर्म की तुलना

केकेआर की बल्लेबाजी में गहराई नजर आती है. रिंकु सिंह और सुनिल नरेन जैसे खिलाड़ी किसी भी समय मैच पलट सकते हैं. वहीं हैदराबाद (SRH) के लिए चिंता की बात उनका टॉप ऑर्डर है. ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा हाल के मैचों में संघर्ष करते दिखे हैं. हालांकि, टीम के कप्तान ईशान किशन शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने पिछले मैच में तेज 80 रन बनाकर अपनी टीम को संभालने की कोशिश की थी. मिडिल ऑर्डर में हेनरिक क्लासेन की भूमिका अहम होगी, लेकिन उनका हालिया फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय है.

गेंदबाजी में किसका पलड़ा भारी?

केकेआर की स्पिन जोड़ी वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन घरेलू पिच पर काफी खतरनाक साबित हो सकती है. वहीं एसआरएच (SRH) की गेंदबाजी में हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट पर जिम्मेदारी होगी, लेकिन टीम को एकजुट प्रदर्शन करना होगा.

दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच अब तक 30 मुकाबले खेले गए हैं जिसमे केकेआर ने 19 और एसआरएच ने 10 जीत हासिल की है और 1 मैच टाई रहा है. ये रिकॉर्ड भी यही बताता है कि केकेआर का पलड़ा भारी रहा है.

Advertisement

ईडन गार्डन की पिच और मौसम का हाल

ईडन गार्डन की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. यहां गेंद अच्छी तरह बल्ले पर आती है और बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं. हालांकि, दूसरी पारी में स्पिनर्स मैच का रुख बदल सकते हैं. मौसम की बात करें तो कोलकाता में शाम को मौसम साफ रहेगा. लगभग 26°C तापमान और 80% नमी के साथ मैच बिना किसी रुकावट के पूरा होने की उम्मीद है.

Featured Video Of The Day
Bengal Election 2026: हिन्दू Vs मुसलमान हो गया बंगाल का रण? Hindu Vs Muslim | Sucherita Kukreti