42 seconds ago

 IPL 2026 Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के पहले फेज में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से 28 मार्च को होगा. यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) 29 मार्च को मुंबई में स्थित वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ अपने कैंपेन की शुरुआत करेगी. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ अपने सीजन की शुरुआत करेगी.

आईपीएल ने साल 2026 के शुरुआती 20 मुकाबलों के फिक्स्चर जारी कर दिए हैं. शेष शेड्यूल की घोषणा कुछ दिनों में होने की उम्मीद है. शुरुआती फेज में कई रोमांचक मुकाबले होने की उम्मीद है. टीमें प्लेऑफ के लिए अपनी कोशिश में शुरुआती मोमेंटम हासिल करना चाहेंगी.

शेड्यूल में कई हाई-प्रोफाइल मैच भी शामिल हैं. बेंगलुरु 5 अप्रैल को चेन्नई को होस्ट करेगा. मुंबई 12 अप्रैल को बेंगलुरु का स्वागत करेगा.

पिछले सीजन की रनर-अप पंजाब किंग्स अपना कैंपेन गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुल्लानपुर में शुरू करेगी. लखनऊ सुपर जायंट्स 1 अप्रैल को लखनऊ में दिल्ली कैपिटल्स को होस्ट करेगी. 

पहले फेज में कई रोमांचक मैच भी शामिल हैं. 5 अप्रैल को बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स का मैच होगा, जबकि 12 अप्रैल को मुंबई में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच खेला जाएगा.

4 अप्रैल, 5 अप्रैल, 11 अप्रैल और 12 अप्रैल को डबल-हेडर मैच होंगे. टूर्नामेंट के शुरुआती फेज के दौरान 20 मुकाबले 10 वेन्यू पर आयोजित होंगे. इस दौरान टीमें बेंगलुरु, मुंबई, गुवाहाटी, कोलकाता, लखनऊ, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, चेन्नई और मुल्लानपुर जैसी अलग-अलग जगहों पर जाएंगी.

इस दौरान, टूर्नामेंट में चार डबल-हेडर होंगे. दोपहर के मैच दोपहर 3:30 बजे से खेले जाएंगे, जबकि शाम के मैच 7:30 बजे से शुरू होंगे.

यह भी पढ़ें- अक्षर पटेल का कट गया पत्ता, भारतीय दिग्गज ने प्रदर्शन के आधार पर T20 वर्ल्ड कप 2026 की चुनी परफेक्ट प्लेइंग XI

Mar 11, 2026 20:03 (IST)

IPL 2026 Schedule Announcement LIVE Updates: इस साल बढ़ सकती है मैचों की संख्या

अब तक टूर्नामेंट में कुल 74 मैच खेले जा रहे थे. जिसमें लीग राउंड के 70 और प्लेऑफ के चार मैच शामिल हैं. खबरों की माने तो इस सीजन 84 मैच आयोजित कराए जा सकते हैं. लीग मैचों की संख्या 80, जबकि प्लेऑफ के चार मैच हो सकते हैं.

Mar 11, 2026 20:00 (IST)

IPL 2026 Schedule Announcement LIVE Updates: इन 10 शहरों में खेले जाएंगे पहले फेज के मैच

पहले फेज के 20वों मुकाबलों 10 अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे. ये शहर बेंगलुरु, मुंबई, गुवाहाटी, न्यू चंडीगढ़, लखनऊ, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद और हैदराबाद हैं. 

Mar 11, 2026 19:57 (IST)

IPL 2026 Schedule Announcement LIVE Updates: पंजाब और लखनऊ के पहले मुकाबले

आईपीएल 2025 की उपविजेता पंजाब किंग्स की टीम 30 मार्च को मुल्लनपुर में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स कीम टीम 31 मार्च को एकाना स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी. 

Mar 11, 2026 19:55 (IST)

IPL 2026 Schedule Announcement LIVE Updates: गुवाहाटी में 3 मैच खेलेगी आरआर

राजस्थान रॉयल्स की टीम सीजन के शुरुआती 20 मैचों में से तीन मैच गुवाहाटी में खेलेगी. वहां उनका मुकाबला सीएसके, एमआई और आरसीबी के साथ होगा. इसका मतलब है कि जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में उनके घरेलू मैच संभवतः बाद में होंगे.

Mar 11, 2026 19:35 (IST)

IPL 2026 Schedule Announcement LIVE Updates: आईपीएल 2026 के पहले फेज का शेड्यूल

Mar 11, 2026 19:33 (IST)

IPL 2026 Schedule Announcement LIVE Updates: बेंगलुरु और रायपुर हैं आरसीबी का होम ग्राउंड

आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पांच मैच बेंगलुरु एवं दो होम मैच रायपुर में खेलेगी.

Advertisement
Mar 11, 2026 19:28 (IST)

IPL 2026 Schedule Announcement LIVE Updates: विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद आएंगे शेष बचे मैचों का शेड्यूल

शेछ बचे मुकाबलों की तारीख देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद तय तय किए जाएंगे. 

Mar 11, 2026 19:25 (IST)

IPL 2026 Schedule Announcement LIVE Updates: दूसरे मुकाबले में पंजाब की भिड़ंत कोलकाता के साथ

टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स की भिड़ंत कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ है. यह मैच 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. 

Advertisement
Mar 11, 2026 19:23 (IST)

IPL 2026 Schedule Announcement LIVE Updates: 20 मैचों की तारीख आई है सामने

टूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च से हो रहा है. वहीं फाइनल मुकाबला 31 मार्च को खेला जाएगा. IPL 2026 के पहले फेज में दो डबल हेडर समेत कुल 20 की तारीख सामने आई है.

Mar 11, 2026 19:20 (IST)

IPL 2026 Schedule Announcement LIVE Updates: SRH और RCB के बीच खेला जाएगा पहला मुकाबला

आईपीएल 2026 के पहले फेज का शेड्यूल सामने आ गया है. सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम उद्घाटन मुकाबले में आमने सामने होंगी.

Featured Video Of The Day
Parliament Session Live: Speaker पर अविश्वास देश को बदनाम करता है लोकसभा में Amit Shah
Topics mentioned in this article