Rohit Sharma's big promise to Mumbai Indians fans: पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम कर चुकी मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन में काफी संतुलित नजर आ रही है. टीम के पास स्टार बल्लेबाजों की भरमार है, जबकि मुंबई का गेंदबाजी अटैक भी काफी मजबूत नजर आ रहा है. आईपीएल के आगाज से पहले रोहित शर्मा ने एक बड़ा ऐलान किया है. आईपीएल के आने वाले सीज़न से पहले, मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने फ़्रैंचाइज़ी के फ़ैन्स से एक बड़ा वादा किया. IPL 2026 शुरू होने से एक हफ़्ता पहले एक फ़ैन इवेंट में बोलते हुए रोहित ने फ़ैन्स से छठा IPL ख़िताब जीतने का वादा किया. 'The MIX' नाम का यह फ़ैन इवेंट मुंबई इंडियंस की तरफ़ से क्रिकेट और म्यूज़िक का एक मिला-जुला रूप था. रोहित ने फैन्स से एक और ख़िताब का वादा करने के अलावा, MI के कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी भीड़ में जर्सी लॉन्च कीं और स्टेज पर म्यूज़िक पर थिरके भी.
यह भी पढ़ें: संजू सैमसन से लेकर ऋषभ पंत तक, IPL के वो 10 बड़े स्टार जो अबतक हाथ में नहीं उठा पाए एक बार भी ट्रॉफी
यह भी पढ़ें: Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में कितना रन बनाना चाहते हैं वैभव सूर्यवंशी ? 'बिहार के लाल' ने दिया जवाब
इस फैन इवेंट में बोलते हुए, रोहित शर्मा ने मंच पर माइक संभाला, उस समय सूर्यकुमार यादव और कप्तान हार्दिक पांड्या भी मंच पर मौजूद थे. उन्होंने टीम को लगातार समर्थन देने के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया, इसके बाद रोहित ने फैंस से टीम का समर्थन जारी रखने की अपील की. फिर उन्होंने रिकॉर्ड छठी बार IPL का खिताब जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने का वादा किया.
बता दें कि इस बार मुंबई इंडियंस के पास एक से बढ़कर एक दमदार सलामी बल्लेबाज मौजूद हैं। क्विंटन डी कॉक को भी ऑक्शन में टीम ने खरीदा है. वहीं, रयान रिकेल्टन ने पिछले सीजन अपनी बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया था. रोहित के साथ रिकेल्टन या डी कॉक में से कोई एक पारी का आगाज करता हुआ नजर आएगा. कप्तान सूर्यकुमार यादव की हालिया फॉर्म अच्छी रही है. वहीं, तिलक वर्मा ने भी मुंबई इंडियंस के लिए दमदार प्रदर्शन किया है. शेरफेन रदरफोर्ड के रूप में टीम के पास एक और विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद है, जो अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलट सकते हैं.
नमन धीर पारी को संभालने के साथ-साथ बड़े शॉट्स भी लगा सकते हैं। मुंबई के पास हार्दिक पांड्या, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स और शार्दुल ठाकुर के रूप में शानदार ऑलराउंडर्स भी मौजूद हैं.जैक्स ने हाल ही में खत्म हुए टी20 विश्व कप 2026 में लाजवाब प्रदर्शन किया था. वहीं, हार्दिक बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दे सकते हैं.
मुंबई का तेज गेंदबाजी अटैक भी काफी संतुलित दिख रहा है. जसप्रीत बुमराह का साथ देने के लिए टीम के पास ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर मौजूद हैं। इसके साथ ही अश्विनी कुमार के रूप में टीम के पास एक अच्छा विकल्प मौजूद है. शार्दुल ठाकुर को विकेट निकालने में माहिर माना जाता है। मुंबई के पास मिचेल सैंटनर और अल्लाह गजनफर के रूप में दो बढ़िया स्पिनर मौजूद हैं.
वहीं, मयंक मार्कंडे भी अपनी फिरकी में बल्लेबाजों को उलझा सकते हैं. हालांकि, मुंबई इंडियंस के पास बतौर स्पिनर कोई बड़ा भारतीय गेंदबाज मौजूद नहीं है, जिसकी कमी टीम को आगामी सीजन में खल सकती है। मयंक एक विकल्प हैं, लेकिन उनका रिकॉर्ड इस लीग में कुछ खास नहीं रहा है.
मुंबई का पूरा स्क्वॉड
हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रयान रिकलटन, रॉबिन मिंज, राज बावा, रघु शर्मा, मिचेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गफनजर, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विल जैक, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मारकंडे, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डी कॉक, दानिश मालेवार, मोहम्मद इजहार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत














