IPL 2026 RCB vs CSK Live Streaming: कहां देख पाएंगे लाइव, कितने बजे होगा शुरू, जानें तमाम डिटेल

IPL 2026 RCB vs CSK Live Streaming: रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच ब्लॉकबस्टर मैच होने की उम्मीद है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
IPL 2026 RCB vs CSK Live Streaming and Live Telecast Details:

IPL 2026 RCB vs CSK Live Streaming: आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा. दोनों टीमों के बीच होने वाले इस मुकाबले की मेजबानी बेंगलुरु का एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम करेगा. आरसीबी ने टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ किया है. वहीं, सीएसके अपने दोनों शुरुआती मुकाबले हारी है. (RCB vs CSK LIVE Updates)

आरसीबी की नजरें जीत की लय जारी  रखने  पर

आरसीबी ने आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया था. सनराइजर्स हैदराबाद से मिले 202 रनों के लक्ष्य को आरसीबी ने सिर्फ 15.4 ओवर में 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया था. टीम की ओर से विराट कोहली बेहतरीन लय में दिखाई दिए थे और उन्होंने 38 गेंदों में 69 रनों की दमदार पारी खेली थी. 

अपनी इस पारी में कोहली ने पांच चौके और 5 छक्के लगाए थे. वहीं, देवदत्त पडिक्कल ने महज 26 गेंदों में 61 रन बनाए थे. हालांकि, जैकब डफी को छोड़कर टीम के अन्य गेंदबाजों का प्रदर्शन जरूर पहले मुकाबले में कुछ खास नहीं रहा था.

गेंदबाजों ने बढ़ाई सीएसके की चिंता

दूसरी ओर, चेन्नई सुपरकिंग्स आईपीएल 2026 में लगातार दो मैच हार चुकी है. टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में सीएसके को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी जबकि दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 5 विकेट से हराया था. 

Advertisement

सीएसके का कमजोर गेंदबाजी अटैक टीम के लिए चिंता का विषय है. पंजाब के खिलाफ स्कोरबोर्ड पर 209 रन लगाने के बावजूद टीम के गेंदबाज लक्ष्य का बचाव करने में नाकाम रहे थे. मैट हेनरी दोनों ही मुकाबलों में काफी महंगे साबित हुए हैं. वहीं, टीम के स्पिनर्स का भी जादू नहीं चल सका है.

हालांकि, चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज पंजाब किंग्स के खिलाफ अच्छी लय में दिखाई दिए थे. आयुष म्हात्रे ने 43 गेंदों में 73 रनों की शानदार पारी खेली थी. वहीं, शिवम दुबे ने महज 27 गेंदों में नाबाद 45 रन बनाए थे. अंतिम ओवरों में सरफराज खान ने 12 गेंदों में 32 रन बनाए थे. 

Advertisement

ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

आरसीबी और सीएसके के बीच अब तक आईपीएल में कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से चेन्नई सुपरकिंग्स ने 21 मुकाबले जीते हैं जबकि आरसीबी ने 13 मैच जीते हैं.

क्या असर दिखाएगी पिच

एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम को बल्लेबाजी के मुफीद माना जाता है. छोटी बाउंड्री होने की वजह से यहां पर खूब चौके-छक्के लगते हैं. इस ग्राउंड पर पहली पारी का औसतन स्कोर 141 रन रहा है जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर 136 रन है. 

कैसा रहेगा मौसम

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को बेंगलुरु में बारिश होने की आशंका 25 प्रतिशत है. इसके साथ ही मैदान के आसपास काले बादल छाए रहने की उम्मीद है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 

कब और कहां होगा मुकाबला

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 11वां मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में 05 अप्रैल को खेला जाना है. 

Advertisement

कितने बजे शुरू होगा मैच

इस मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे होगी जबकि मुकाबले का टॉस 7 बजे किया जाएगा.

कहां देख पाएंगे लाइव

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा. स्टार स्पोर्ट्स 1 पर मैच का लाइव टेलिकास्ट होगा. जियोहॉटस्टार पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी.

ऐसी हैं दोनों टीमें

चेन्नई सुपर किंग्स टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद, जेमी ओवरटन, राहुल चाहर, मैथ्यू शॉर्ट, रामकृष्ण घोष, गुरजापनीत सिंह, अकील होसेन, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, उर्विल पटेल, अमन खान, डेवाल्ड ब्रेविस, ज़ाकारी फ़ॉल्क्स.

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर, जोश हेजलवुड, मंगेश यादव, विहान मल्होत्रा, विक्की ओस्टवाल, जॉर्डन कॉक्स, स्वप्निल सिंह, सात्विक देसवाल.

यह भी पढ़ें: "अचानक कहीं से आकर MS Dhoni कैप्टन बन गए..." युवराज सिंह ने साल 2007 के किस्से को याद कर दिया बड़ा बयान

यह भी पढ़ें: IPL 2026: 'यह गलत फैसला था...' इरफान पठान ने अजिंक्य रहाणे की इस रणनीति पर उठाए सवाल

Featured Video Of The Day
Iran War: Trump का बड़ा दावा, Strait of Hormuz खोलने की बात, Iran को Stone Age में भेजने की चेतावनी