IPL 2026: आईपीएल शुरू होने से पहले केकेआर का बड़ा फैसला, साधारण औसत वाले बल्लेबाज को बना दिया उप-कप्तान

Indian Premier League: कुछ दिन पहले ही केकेआर ने अजिंक्य रहाणे को कप्तान बरकरार रखते हुए काफी हद तक चौंकाने वाला फैसला लिया था. और अब एक बार फिर से कुछ ऐसा ही देखने को मिला है

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Indian Premier League: केकेआर की फाइल फोटो
X: social Media

अब जबकि हर दिन गुजरने के साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) नजदीक आ रहा है, तो वैसे ही बड़ी बातें भी देखने को मिल रही हैं. मंगलवार को BCCI ने जहां खिलाड़ियों के लिए नए नियम जारी किए, तो ऐसा ही फैसला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने भी लिया. मेगा इवेंट के आगाज से तीन पहले कोलकाता ने रिंकू सिंह को उप-कप्तान बनाने का फैसला किया है. इस फैसले को लेकर केकेआर ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'गॉड की प्लानिंग में एक नया अध्याय.' फ्रेंचाइजी ने हाल ही में इस सीजन के लिए भी अजिंक्य रहाणे को कप्तान बनाए रखने का फैसला किया है. वैसे कुछ पूर्व दिग्गजों ने रिंकू को कप्तान बनाने की भी सलाह दी थी, लेकिन टीम में बाकी एक से बढ़कर एक खिलाड़ी होने के बावजूद रिंकू को उप-कप्तान बनाने का फैसला बहुत हद तक चौंकाने वाला है. 

पिछले साल औसत रहा था रिंकू का प्रदर्शन

वैसे पिछले साल रिंकू सिंह का केकेआर के लिए प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं रहा था. तब रिंकू ने 13 मैचों की 11 पारियों में 29.42 के औसत से 206 रन बनाए थे. उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 38 रन था.वहीं, इस केकेआर टीम में कैमरून ग्रीन जैसा ऑलराउंडर है, तो राहुल त्रिपाठी के साथ ही सुनील नरेन और फिन एलेन जैसा तूफानी बल्लेबाज भी है. लेकिन इनके होने के बावजूद रिंक को उप-कप्तान बनाए जाने का फैसला चौंकाता जरूर है. 

आकाश दीप की जगह आए सौरभ दुबे

इससे पहले केकेआर ने चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हुए आकाश दीप की जगह लेफ्टी पेसर सौरभ दुबे को टीम के साथ जोड़ा था. अब दुबे पाथिराना, ब्लेसिंग मुजरबानी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और उमरान मलिक जैसे बॉलरों से सुसज्जित पेस अटैक का हिस्सा होंगे. ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन टीम के पास एक अतिरिक्त पेस विकल्प है. पिछले साल बीसीसीआई के निर्देशों के बाद बांग्लादेश के लेफ्टी पेसर मुस्तिफजुर रहमान को रिलीज करने और हर्षित राणा के चोटिल होने के बाद केकेआर का आक्रमण 29 को पहले मैच से पहले बिखरा दिखाई पड़ रहा है. केकेआर अपना पहला मैच मुंबई के खिलाफ खेलेगा.

यह भी पढ़ें:   'यह सवाल समझ से परे', फाफ ने  साधा पंत पर निशाना, बैटिंग को लेकर कह दी बड़ी बात, कीमत को लेकर भी घेरा

Advertisement
Featured Video Of The Day
Trump-Ghalibaf Secret Deal? Trump का 'Iran Secret Plan': क्या गालिबाफ बनेंगे ईरान के नए राष्ट्रपति?