IPL 2024: 'माही मार रहा है', धोनी ने CSK के प्रैक्टिस सेशन के दौरान फिर दिखाया हेलीकॉप्टर शॉट, VIDEO हो रहा वायरल

IPL 2024: एक बार फिर मैदान पर धोनी की 'येलो आर्मी' उन्हें सपोर्ट करती नज़र आएगी. IPL 2024: आईपीएल शुरू होने से पहले धोनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसने सभी क्रिकेट फैन्स के चेहरे पर मुस्कान ला दी है. धोनी ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आईपीएल 2024 के ओपनर से पहले हाल ही में प्रैक्टिस सेशन के दौरान अपने सिग्नेचर हेलीकॉप्टर शॉट से फैन्स का दिल जीत लिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
MS Dhoni: धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट का वीडियो हो रहा वायरल

IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के फैन्स एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के मैदान पर उतरने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. उनका ये इंतजार जल्द खत्म होने वाला है, क्योंकि आईपीएल 2024 (IPL 2024) का पहला मैच 22 मार्च को सीएसके और आरसीबी के बीच खेला जाएगा. एक बार फिर मैदान पर धोनी की 'येलो आर्मी' उन्हें सपोर्ट करती नज़र आएगी. आईपीएल शुरू होने से पहले धोनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसने सभी क्रिकेट फैन्स के चेहरे पर मुस्कान ला दी है. धोनी ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आईपीएल 2024 के ओपनर से पहले हाल ही में प्रैक्टिस सेशन के दौरान अपने सिग्नेचर हेलीकॉप्टर शॉट से फैन्स का दिल जीत लिया.

अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह आईपीएल में धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है. नेट्स में सीएसके के गेंदबाजों की धुनाई करते हुए धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. महान विकेटकीपर बल्लेबाज को वीडियो में अपने फेवरेट हेलीकॉप्टर शॉट को जड़ते हुए देखा जा सकता है.

सीएसके की पूरी टीम: एमएस धोनी (कप्तान), मोइन अली, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, रुतुराज गायकवाड़, राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जड़ेजा, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मिशेल सैंटनर, सिमरजीत सिंह, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, महेश थीक्षाना, रचिन रवींद्र, शार्दुल ठाकुर, डेरिल मिशेल, समीर रिज़वी, मुस्तफिजुर रहमान, अवनीश राव अरावली.

Advertisement

ये भी पढ़ें- Virat Kohli: "मत कहो मुझे किंग...", IPL के आगाज से पहले कोहली के बयान ने मचाई फैन्स के बीच हलचल

ये भी पढ़ें- Dhoni vs Rohit: "धोनी ने गलतियां की लेकिन रोहित ने कभी ऐसा नहीं किया ..", पूर्व सीएसके खिलाड़ी के बयान ने मचाई खलबली

Advertisement
Featured Video Of The Day
DIVYASTRA MK1 MK2: यूपी के 3 लड़कों ने बना दिया ईरान जैसा घातक ड्रोन, जद में पूरा PAK? Top News
Topics mentioned in this article