आईपीएल की टीम सन राइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स ने केन विलियमसन, ड्वेन ब्रावो व मयंक अग्रवाल को रिटेन नहीं किया है. आईपीएल की टीमों के द्वारा सीजन 2023 से पहले खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज किया जा रहा है. इसी बीच सभी टीमें अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करने वाली है.
बड़ी अपडेट यही है कि केन विलियमसन को सन राइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर ने ड्वेन ब्रावो और पंजाब किंग्स ने मयंक अग्रवाल को रिटेन नहीं किया है.
वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स को भी आगामी सीज़न से पहले बड़ा झटका लगा है. टीम के तीन खिलाड़ियों पैट कमिंग्स, सैम बिलिंग्स और एलेक्स हेल्स ने अपने नाम आईपीएल 2023 से वापिस ले लिए है. राष्ट्रीय टीम को तवज्जो देने के लिए ही तीनों खिलाड़ियों ने ये फैसला लिया है.
वहीं राजस्थान रॉयल्स ने भी रिटेन किए गए खिलाड़ियों की तस्वीर अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है.
दिल्ली कैपिटल्स के रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट यहां पर देखें














