IPL 2022: MI के लगातार तीन हार के बाद दिग्गज खिलाड़ी का आया बयान, कहा...

मुंबई इंडियंस की टीम को इंडियन प्रीमियर लीग के शुरूआती तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है लेकिन टीम के गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड को अपने गेंदबाजों से जल्द ही बदलाव की उम्मीद है.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
शेन बॉन्ड और जसप्रीत बुमराह
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • शेन बॉन्ड को MI के गेंदबाजों से जल्द वापसी की उम्मीद
  • शेन बॉन्ड को MI के गेंदबाजों से जल्द वापसी की उम्मीद
  • अगला मुकाबला RCB के साथ
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम को इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के शुरूआती तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है लेकिन टीम के गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड (Shane Bond) को अपने गेंदबाजों से जल्द ही बदलाव की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि इस बदलाव के लिए पांच बार की चैंपियन टीम को अपनी योजना के मुताबिक गेंदबाजी करनी होगी , जिसकी शुरुआत शुक्रवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (Royal Challengers Bangalore) के खिलाफ मैच से होगी. 

IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe

उन्होंने कहा, ‘‘इसे ठीक करना काफी आसान है. अगर हम अपनी योजनाओं पर टिके रहते हैं और उसी मुताबिक गेंदबाजी करते है तो मुझे लगता है कि आप बदलाव देखेंगे.'' उन्होंने कहा, ‘‘जैसा की मैंने कहा है, हम कुछ मौकों पर अपनी योजना में सफल भी रहे है. हमने पिछले मैच में आंद्रे रसेल के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की थी.''

IPL 2022: PBKS की सिरदर्द पर वसीम जाफर ने वीडियो शेयर कर ली फिरकी, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

न्यूजीलैंड के इस पूर्व तेज गेंदबाज कहा, ‘‘ हम वेंकटेश अय्यर को काफी हद तक रोके रखने में सफल हुए थे.'' बॉन्ड ने कहा, ‘‘हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती दबाव के समय सही दिशा में गेंदबाजी करना है, जिसमें हम अब तब विफल रहे है.''

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Lebanon में तबाही! Israel ने पावर स्टेशन तबाह कर दिया, तायर इलाका बर्बाद | Nazir Masoodi | War