India U19 vs Pakistan U19: पाकिस्तान की बेइज्जती, भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस के समय नहीं मिलाया हाथ

IND U19 vs PAK U19: भारत के खिलाफ पाकिस्तान अंडर 19 टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. पहले भारतीय टीम बल्लेबाजी करेगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
IND U19 vs PAK U19: नो हैंडशेक रहा जारी

India vs Pakistan U19 World Cup: भारतीय अंडर 19 टीम और पाकिस्तानी अंडर 19 टीम एक दूसरे के खिलाफ अंडर 19 वर्ल्ड कप में आमने-सामने है. भारतीय खिलाड़ियों ने इस मैच के दौरान भी पाकिस्तान के साथ अपनी 'नो हैंडशेक' पॉलिसी जारी रखी है. भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने पाकिस्तानी कप्तान फरहान युसूफ के साथ टॉस के समय हाथ नहीं मिलाया है. वहीं, भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यानी भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी.

बता दें कि इससे पहले  भारतीय अंडर-19 टीम ने U-19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान के साथ मैच के बाद हैंडशेक नहीं किया था. बता पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत पाकिस्तान के साथ अपनी ‘हाथ नहीं मिलाने की नीति' अपनाई थी जो अबतक जारी है. 

भारत अंडर 19 प्लेइंग 11
एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन

पाकिस्तान प्लेइंग 11
हमजा जहूर (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, उस्मान खान, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हुजैफा अहसन, अली हसन बलूच, अब्दुल सुभान, मोमिन कमर, मोहम्मद सय्याम, अली रजा

Featured Video Of The Day
Union Budget 2026: महिलाओं, इलेक्ट्रॉनिक्स, डिफेंस पर बजट पर क्या बोले लोग? | Nirmala Sitharaman
Topics mentioned in this article