T20 World Cup: एक ही पारी में 18 छक्के और 19 चौके, भारत ने फाइनल में बनाया अनोखा रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भारत की तरफ से कुल 37 बाउंड्री (18 छक्के और 19 चौके) देखने को मिले, जो कि टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में सर्वाधिक बाउंड्री का रिकॉर्ड है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Sanju Samson and Abhishek Sharma

भारत ने रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी फाइनल मैच में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए. भारत की इस पारी में कुल 37 बाउंड्री (18 छक्के और 19 चौके) देखने को मिली. यह टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में सर्वाधिक बाउंड्री का रिकॉर्ड है. टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की एक पारी में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम पर है, जिसने साल 2007 में केन्या के विरुद्ध 41 बाउंड्री लगाई थीं, लेकिन यह ग्रुप स्टेज मैच था. वहीं, भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ एक ही पारी में 37 बाउंड्री लगाई थीं. इसी मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत के विरुद्ध 36 बाउंड्री जड़ी थीं.

यह टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में सर्वाधिक छक्कों का भी रिकॉर्ड है. इससे पहले ग्रुप स्टेज मुकाबलों में साल 2014 में नीदरलैंड ने आयरलैंड के विरुद्ध, जबकि वेस्टइंडीज ने साल 2026 में जिम्बाब्वे के खिलाफ एक ही पारी में 19-19 छक्के लगाए थे. भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में 19 छक्के जड़ चुकी है, लेकिन खिताबी मैच में भारत से पहले किसी भी टीम ने 18 छक्के नहीं लगाए थे.

अहमदाबाद में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए. भारत को अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने 7.1 ओवरों में 98 रन की साझेदारी की.

अभिषेक 21 गेंदों में 9 बाउंड्री के साथ 52 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद संजू ने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 48 गेंदों में 105 रन जोड़कर भारत को 200 के पार पहुंचा दिया.

Advertisement

सैमसन 46 गेंदों में 8 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 89 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि ईशान ने 25 गेंदों में 4 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 54 रन की पारी खेली. अंतिम ओवरों में शिवम दुबे ने 8 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ नाबाद 26 रन बनाकर भारत को 255/5 के स्कोर तक पहुंचाया. विपक्षी खेमे से जेम्स नीशम ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि मैट हेनरी और रचिन रवींद्र ने 1-1 विकेट निकाला.

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: मोदी स्टेडियम में टूटा रिकॉर्ड! सैमसन-किशन-अभिषेक के तूफान से न्यूजीलैंड पर 255 की मार

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Arrest Indians: ईरान ने झूठे केस में भारतीयों को फंसाया? जहाज के कैप्टन ने लगाए बड़े आरोप
Topics mentioned in this article