श्रेयस अय्यर (80) और रिषभ पन्त (56) के बेहतरीन अर्धशतकों की बदौलत भारत ने इस तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में विंडीज़ के सामने 266 रनों का लक्ष्य बोर्ड पर रख दिया है| लोअर मिडिल ऑर्डर में दीपक चहर (38) और सुंदर (33) ने भी मिलकर कुछ समझबूझ भरी पारी खेली जिसकी वजह से भारत इस सम्मानजनक टोटल तक पहुँचने में कामयाब हो पाया| पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत की शुरुआत बेहद खराब रही और एक के बाद एक टीम इंडिया ने अपने टॉप तीन बल्लेबाजों को महज़ 42 के स्कोर पर ही गंवा दिया| रोहित और कोहली एक बार फिर से बल्लेबाज़ी में निराश करते हुए दिखे जबकि गब्बर ने समय लेकर खेलना चाहा लेकिन वो भी बड़ी पारी नहीं खेल सके|
49.6 ओवर (0 रन) आउट!! क्लीन बोल्ड!! एक और विकेट होल्डर के खाते में गई| भारत 265 रनों पर ऑल आउट हो गया| यानी अब विंडीज़ के सामने 266 रनों का लक्ष्य है| इस गेंद पर सिराज ऑफ़ स्टम्प पर जाकर फाइन लेग की तरफ मारने गए, धीमी गति की गेंद से चकमा खा गए और बॉल जाकर मिडिल स्टम्प को हिट कर गई| इसी के साथ टीम इंडिया की पारी का हुआ अंत, होल्डर के खाते में गई चौथी सफलता|
49.5 ओवर (4 रन) चौका! वेलडन! बल्लेबाज़ ने झुककर इसे पैडल किया और फाइन लेग बाउंड्री से चौका बटोरा|
49.4 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट ओडियन स्मिथ बोल्ड जेसन होल्डर| एक और विकेट होल्डर के खाते में जाती हुई| 33 रन बनाकर सुंदर भी लौट गए पवेलियन| हाई फुल टॉस गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए लेकिन बल्ला हाथों में स्लाइस हो गया| हवा में मिड ऑफ़ पर खिल गई गेंद और फील्डर ने नीचे आकर एक आसान सा कैच पकड़ लिया| 261/9 भारत|
49.3 ओवर (0 रन) यॉर्कर बॉल को मिड ऑन की दिशा में खेला| रन नहीं लिया|
49.2 ओवर (4 रन) चौका!!! करारा पुल शॉट, शॉटपिच डाली गई गेंद, बैकफुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए|
49.1 ओवर (0 रन) सटीक यॉर्कर| बल्लेबाज़ ने उसे सही समय पर ब्लॉक कर दिया| रन बनाने का मौका नहीं बन सका|
48.6 ओवर (0 रन) एक और प्ले एंड मिस!! फिर से पटकी हुई गेंद जो ऑफ़ स्टम्प के बाहर थी, बल्ला तो घुमाया उसपर लेकिन रन नहीं मिला|
48.5 ओवर (0 रन) पटकी हुई गेंद पर जोर से बल्ला घुमाया लेकिन बीट हुए सिराज|
48.4 ओवर (1 रन) इस बार अंदर डाली गई गेंद को सामने की तरफ खेला एक ही रन मिला|
48.3 ओवर (6 रन) छक्का! ओहोहोहो, झन्नाटेदार शॉट छह रन के लिए| काफी देर से इस पटकी हुई बॉल का इंतज़ार कर रहे थे| इस बार बल्लेबाज़ के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का| पुल किया, संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी|
48.2 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस!! जोर से बल्ला घुमाया लेकिन संपर्क नहीं हुआ| कोई रन नहीं आया|
48.1 ओवर (0 रन) पटकी हुई गेंद को मिड विकेट की तरफ पिल किया| ठीक तरह से बल्ले पर नहीं आई बॉल, नो मेंस लैंड में गिरी| रन यहाँ पर भी नहीं भागे|
47.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| सिराज ने लेग साइड पर मोड़ा लेकिन रन नहीं भागे| सुंदर अपने पास स्ट्राइक रखना चाहते थे|
47.5 ओवर (0 रन) इस गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| गैप नहीं मिला|
47.4 ओवर (0 रन) आउट! कैच आउट!! कॉट शाइ होप बोल्ड जेसन होल्डर| वाट अ कैच बाई होप!! 5 रनों पर कुलदीप का एक बेमिसाल कैच कीपर होप ने अपने दाएं ओर फुल लेंथ छलांग लगाकर पकड़ा| तेज़ गति से पटकी हुई गेंद पर पुल लगाने गए थे लेकिन ग्लव्स को किस करते हुए कीपर की तरफ गई गेंद जहाँ हमें उड़ता हुआ होप दिखा| बल्लेबाज़ के साथ साथ गेंदबाज़ भी यहाँ इस कैच से भौचक्का रह गया| 250/8 भारत|
47.3 ओवर (1 रन) पटकी हुई गेंद को पुल किया लेग साइड पर एक रन के लिए|
47.2 ओवर (1 रन) फुल बॉल को कवर्स की दिशा में खेल दिया एक रन मिल गया|
47.1 ओवर (1 रन) यॉर्कर बॉल, थर्ड मैन की तरफ उसे गाइड किया, गैप मिला जहाँ से एक रन मिला|
46.6 ओवर (0 रन) धीमी गति से डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला| गैप नहीं मिला|
46.6 ओवर (1 रन) वाइड! एक और बार ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद|
46.5 ओवर (1 रन) इस बार स्लोवर बॉल सही गिरी, बल्लेबाज़ ने उसे गैप में दे मारा एक ही रन के लिए|
46.4 ओवर (0 रन) धीमी गति से डाली गई हाई फुल टॉस, सुंदर उसे पढ़ नहीं पाए, ऑफ़ साइड पर खेला लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
46.3 ओवर (1 रन) पुल किया फाइन लेग की तरफ जहाँ से एक ही रन मिला|
46.2 ओवर (2 रन) मिस्फील्ड थर्ड मैन बाउंड्री पर ब्रावो द्वारा| एक की जगह दो रन दे बैठे| गाइड करते हुए बल्लेबाज़ ने ये रन बटोरे|
46.1 ओवर (0 रन) पटकी हुई गेंद को पुल लगाने गए कुलदीप लेकिन संपर्क नहीं हुआ|
46.1 ओवर (1 रन) वाइड!! ऑफ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके, अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया, एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा|
45.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ कुलदीप ने अपना खाता खोला| कट शॉट खेला जो स्लिप फील्डर के काफी पास से निकल गई| थर्ड मैन ने इसे रोका और एक ही रन मिला|
45.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बाहर की गेंद को बिना खेले जाने दिया|
कुलदीप यादव अगले बल्लेबाज़..
45.4 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट शाइ होप बोल्ड जेसन होल्डर| 38 रन बनाकर दीपक लौटे पवेलियन| पटकी हुई गेंद पर पुल लगाने गए थे लेकिन होल्डर ने चतुराई के साथ धीमी गति से बॉल डाल दी| बल्लेबाज़ ठीक तरह से बॉल को पढ़ नहीं पाए और पुल शॉट लगा बैठे| बल्ले पर ना लगकर ग्लव्स से लग गई गेंद और कीपर के दस्तानों की ओर प्रस्थान कर गई जहाँ से एक आसान सा कैच पकड़ा गया| इस विकेट से कुछ रन टोटल में ज़रूर कम होंगे ये तो पक्का है| 240/7 भारत|
45.3 ओवर (2 रन) रूम बनाकर लेग साइड पर गेंद को खेला, पहला रन तेज़ी से लिया, दूसरे की मांग और पूरा कर लिया|
45.2 ओवर (1 रन) जड़ में डाली गई गेंद को लेग साइड पर मोड़ दिया, जब तक होल्डर बॉल को फील्ड करते बल्लेबाजों ने सिंगल चुरा लिया|
45.1 ओवर (1 रन) फुल बॉल को मिड ऑफ़ की दिशा में खेला जहाँ से एक रन हासिल किया|















अलज़ारी जोसफ ने एक बार फिर से गेंदबाजी में धारदार शुरुआत दिखाई और दो बड़े विकेट लपेट लिए| लेकिन फिर अय्यर और पन्त के बीच हुई शतकीय साझेदारी ने भारत की गाड़ी को पटरी पर वापिस लाया| दोनों ने मिलकर टीम के लिए 110 रन जोड़े| उसके बाद पन्त, अय्यर और स्काई छोटे-छोटे अंतराल के भीतर अपना विकेट गंवा बैठे और भारत के लिए मुश्किल बढ़ गई फिर सुंदर और चहर की जोड़ी ने उसे सम्भाला और एक सम्मानजनक टोटल तक पहुंचा दिया| इस दौरान गेंदबाजी में होल्डर के हाथों 4 सफलता लगी जबकि जोसफ और वाल्श को 2-2 और ऐलन और स्मिथ को 1-1 विकेट मिली| अब देखना ये है कि विंडीज़ की टीम जहाँ बल्लेबाज़ अभी तक फ्लॉप रहे हैं किस तरह से इस टोटल को हासिल करते हैं|