श्रीलंका बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 46 से 50 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और श्रीलंका के बीच बर्सापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

विज्ञापन
Read Time: 17 mins
श्रीलंका बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

हालाँकि अंतिम के ओवरों में बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में कोहली अपना विकेट गंवा बैठे| जिसके बाद सिराज और शमी ने सिंगल डबल करते हुए टीम के स्कोर को 373 रनों तक पहुँचाया| इसी बीच श्रीलंकाई कप्तान शनाका ने कुल 7 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमे से उन्हें कसुन राजिथा ने 3 विकेट निकालकर दिया जबकि दिलशान मदुशंका, करुणारत्ने, शनाका और धनंजया डी सिल्वा ने 1-1 विकेट हासिल किया| ऐसे में अब देखना होगा कि भारतीय टीम क्या 373 रनों को डिफेंड कर लेगी? या फिर श्रीलंकाई टीम इस 374 लक्ष्य को हासिल करते हुए सीरीज़ में 1-0 से अपनी बढ़त बना लेगी? ये देखना रन चेज़ में दिलचस्प होगा|

ऐसे में मेहमान टीम के कप्तान ने गेंदबाज़ी में बदलाव किया और दिलशान मदुशंका के हाथ में बॉल थमाई और उन्होंने रोहित को पवेलियन की ओर चलता करते हुए अपने कप्तान के भरोसे को सही साबित किया| वहीँ फिर अय्यर ने भी आकर अपना हाथ खोला और बड़े शॉट लगाने को देखने लगे| ऐसे में भारत के मज़बूत स्तिथि में थी तभी डी सिल्वा ने अय्यर के पारी का अंत कर दिया| वहीँ विराट कोहली (113) ने तबाड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी की और राहुल के साथ मिलकर बड़े-बड़े शॉट लगाने लगे और पारी को भी संभाल लिया| इसी बीच राहुल ने अपना विकेट गंवा दिया जिसके कुछ देर बाद ही हार्दिक भी कैच आउट हो गए| अंत में फिर विराट ने पारी को संभाला और दो बार मिले जीवनदान के पूरा फ़ायदा उठाते हुए अपना शतक जड़ दिया|

साल 2023 की शुरुआत में ही विराट रन मशीन कोहली ने जड़ा शतक!! भारतीय बल्लेबाजों ने बोला मेहमान टीम के गेंदबाजों पर हल्ला!! सलामी बल्लेबाजों ने अपने बल्ले से मचाया पूरा हल्ला!!! पहले कप्तान रोहित तो फिर गिल ने लगाया अर्धशतक जबकि अंत में किंग कोहली के द्वारा खेली गई शतकीय पारी के दम पर भारत ने श्रीलंकाई टीम के सामने 374 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया| टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आई मेज़बान टीम ने शुरुआत शानदार अंदाज़ में की और पहले विकेट के लिए 143 रन जोड़ दिए| हालाँकि इसी बीच शुभमन गिल (70) ने अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन शनाका की गेंद पर अपना विकेट दे बैठे| जिसके बाद कप्तान रोहित शर्मा (83) ने भी अपना अर्धशतक जड़ दिया|

49.6 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इसी के साथ 373 रनों पर भारतीय पारी का हुआ अंत| यानी अब श्रीलंका के सामने 374 रनों का लक्ष्य रखा गया है| इस गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ शॉट खेला और फील्डर के आगे से दो भाग लिया|

49.5 ओवर (0 रन) बेहतरी यॉर्कर गेंद!! डॉट गेंद हुई| बल्लेबाज़ सिराज उसपर कुछ भी नहीं कर पाए|

49.4 ओवर (2 रन) डीप मिड विकेट की तरफ इस गेंद को खेला और गैप से दो रन बटोर लिया|

49.3 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर धीमी गति से डाली गई गेंद| सिराज नयूसपर जोर से बल्ला घुमाया लेकिन बीट हो गए| कोई रन नहीं होगा|

49.2 ओवर (1 रन) धीमी गति से डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसपर मिड विकेट की तरफ पुल शॉट खेला, एक ही रन मिला|

49.1 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की तरफ लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|

48.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑफ़ साइड पर इस गेंद को खेला जहाँ से एक रन मिला|

48.5 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!!! धीमी गति की गेंद पर चकमा खा गए सिराज यहाँ पर!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने शॉट लगाना चाहा| बल्ले पर नहीं आई गेंद और सीधा कीपर के हाथ में गई| रन नहीं मिल सका|

48.4 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद पर शमी ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|

48.3 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

मोहम्मद सिराज बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

48.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट कुसल मेंडिस बोल्ड कसुन राजिता| 113 रनों पर विराट की बेहतरीन पारी का हुआ अंत| इस बार कीपर ने कोई ग़लती नहीं की और एक बढ़िया कैच लपक लिया| एक बार फिर से धीमी गति की गेंद ने कमाल कर दिया और बल्लेबाज़ का विकेट दिलाया| राजिता को तीसरी विकेट मिली| ऑफ़ स्टम्प पर धीमी गति से आगे डाली गई गेंद| विराट ने उसपर क्रॉस बल्ला चला दिया| टॉप एज लेकर कीपर की तरफ हवा में खिल गई गेंद जहाँ से मेंडिस ने भागते हुए एक बढ़िया जज कैच लपका| 364/7 भारत|

48.1 ओवर (1 रन) शमी ने चतुराई के साथ सिंगल लेकर कोहली को स्ट्राइक पर लाया| फ्लिक किया और मिड विकेट से सिंगल हासिल गया|

47.6 ओवर (1 रन) सिंगल, छोटी गेंद पर फाइन लेग की ओर खेला गया पुल शॉट जहाँ से एक रन मिला|

47.5 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! कॉट अविष्का फर्नांडो बोल्ड चामिका करुणारत्ने| 9 के स्कोर पर अक्षर लौटे पवेलियन| तेज़ गति से डाली गई छोटी लेंथ की गेंद पर पुल शॉट लगाने गए लेकिन गति से चकमा खा गये| बल्ले के उपरी हिस्से पर लगने के बाद कवर्स की तरफ हवा में गई गेंद जहाँ से कैच का मौका बन गया| अब विराट के उपर टीम को आगे लेकर जाने की बड़ी ज़िम्मेदारी होगी| 362/6 भारत|

47.4 ओवर (1 रन) सिंगल ही मिल पायेगा इस बार| कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|

47.3 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस!! पुल लगाने गए लेकिन धीमी गति की गेंद से चकमा खा गए| कोई रन नहीं हुआ|

47.2 ओवर (4 रन) मिस फील्ड और चौका! लॉन्ग ऑन फील्डर से एक बड़ी चूक हो गई और एक की जगह चार रन दे दिया| पाथुम थे फील्डर जो भागकर गेंद तक टन पहुंचे लेकिन उसे रोक नहीं पाए| क़दमों का इस्तेमाल करते हुए विराट ने इस गेंद को सामने की तरफ खेला था|

47.1 ओवर (1 रन) कड़क शॉट लेकिन सीधा फील्डर की तरफ, एक ही रन मिलेगा|

46.6 ओवर (4 रन) चौका! गली फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को स्लाइस किया थर्ड मैन की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| 356/5 भारत|

46.5 ओवर (2 रन) एक और दुग्गी, स्लॉग किया इस बार मिड ऑन की ओर दो रनो के लिए|

46.4 ओवर (2 रन) विराट ने हलके हाथों से गेंद को गैप में पुश करते हुए दो रन बटोर लिया|

46.3 ओवर (1 रन) सिंगल, मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|

46.2 ओवर (1 रन) सिंगल और इसी एक साथ रन मशीन कोहली का एक और शतक पूरा हो गया| वाह जी वाह, जितनी तारीफ इस बल्लेबाज़ की हो उतनी कम| टीम मेट्स खड़े होकर उनके इस प्रदर्शन की सराहना करते हुए| दर्शकों में एक अलग सा उत्साह है| इस गेंद पर बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया और शतक पूरा किया|

46.1 ओवर (4 रन) चौका! इसी के साथ विराट अब 99 के स्कोर पर पहुँच गए हैं| इस बार क्रीज़ के अंदर रहकर गेंद का इंतज़ार किया| फ्लिक किया और चार रन हासिल किया|

45.6 ओवर (1 रन) जड़ में डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन हासिल किया|

45.5 ओवर (1 रन) मिड विकेट की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला| एक रन मिल गया|

45.4 ओवर (1 रन) विकेट लाइन पर डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से कवर की ओर खेलकर एक रन ले लिया|

45.3 ओवर (1 रन) फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|

45.2 ओवर (2 रन) आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर गैप में खेलकर 2 रन ले लिया|

45.1 ओवर (1 रन) सिंगल, कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|

मैच रिपोर्ट

Featured Video Of The Day
Delhi NCR Earthquake Today: दिल्ली-NCR से कश्मीर तक भूकंप के तेज झटके! | Breaking News